कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

शुरुआती तौर पर मौत की वजह ऊंचाई से गिरने के कारण लगी गंभीर चोट बताई गई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत नत्थापुरवा गांव के बाहरी इलाके में गुरुवार दोपहर एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। इस हादसे में प्रशिक्षु पायलट और प्रशिक्षक की मौत हो गई। रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से चार सीट वाले डुअल इंजन टेकनम विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी। ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक सचिन भाटिया निवासी गुजरात और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक विमान काे लेकर करीब 20 मिनट उड़ान के बाद चकेरी से गंगा बैराज क्षेत्र के पास नत्थापुरवां गांव पहुंचे ही थे कि तभी अचानक विमान ऊंचाई से खेत में जा गिरा। विमान के गिरते ही तेज आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीण की भीड़ घटनास्थल जमा हाे गई।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में तीन यात्रियों मौत , 11 घायल ये खबर भी पढ़े : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में तीन यात्रियों मौत , 11 घायल

स्थानीय लाेगाें की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। इस दाैरान रेस्क्यू कर विमान में फंसे दाेनाें पायलट काे निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मौत की वजह ऊंचाई से गिरने के कारण लगी गंभीर चोट बताई गई हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि एविएशन से जानकारी में पता चला कि सचिन भाटिया के पास करीब 3000 घंटे की उड़ान का अनुभव था। उन्हाेंने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके हिस्से खेत में बिखर गए हैं।उन्हाेंने बताया कि विमान के मलबे और आसपास मौजूद अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया। हादसे की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी गई है। विमान दुर्घटना की तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच डीजीसीए की टीम करेगी।

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था। कंपनी की ओर से शुरुआती तौर पर दावा किया गया है कि वर्ष 2023 से गर्ग एविएशन के पास मौजूद इस विमान में रखरखाव से जुड़ी कोई कमी नहीं थी। हालांकि, दुर्घटना के कारण को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। विमान की तकनीकी स्थिति और रखरखाव से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना-पृथ्वीराज की दिखी दमदार झलक

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए...
मनोरंजन 
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना-पृथ्वीराज की दिखी दमदार झलक

सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा

ये फितूर तेरा में सौम्या का सफर अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुँच रहा है, जहाँ उसके लिए आगे बढ़ना...
मनोरंजन 
सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा

नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

कुरसेला, कटिहार। नेपाल में हुई भारी तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल से...
बिहार 
नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल समेली, कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र की शब्दा पंचायत के रुचदेव...
बिहार 
टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

लखनऊ। नेपाल में बाढ़ व प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

बदायूं। वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ पूर्वाेत्तर रेलवे सुमित शेखर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि समपार संख्या-270ए, मध्य स्टेशन...
उत्तर प्रदेश 
29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने  बताया कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि नेपाल...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल