ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावी बनी रहे तथा सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधन सदैव क्रियाशील स्थिति में रहें। उन्होंने गोदाम वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस परिसर की नियमित निगरानी, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के समुचित रखरखाव के भी निर्देश दिए तथा कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं हर समय दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान बैठक एवं निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आसिम हमीद खां सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों की धूम, मिठाई और आभूषणों की बढ़ी बिक्री ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों की धूम, मिठाई और आभूषणों की बढ़ी बिक्री

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक*। 

संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026(सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के निर्देशन मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती...
उत्तर प्रदेश 
लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक*। 

डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों/योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों/योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर रैकिंग एवं प्रगति के आधार पर आई0जी0आर0एस0,...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम

केजीएमयू में खेलो इंडिया पर हुआ संवाद

— केंद्रीय राज्य मंत्री ने नशे से दूर व खेल को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का दिया संदेश