रक्षा बंधन पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 नमूने लिए

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा, नगीना में 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के 12 नमूने जांच के लिए संकलित किए गए।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिल रोड, रानीबाग कॉलोनी धामपुर में सरसों के तेल, मंडी नगीना में अरहर दाल, दौलतपुर के पुल चांदपुर में मिश्रित दूध, कासमपुर बिलौच थाना शिवाला कलां में मावा, शिवा डेयरी आदर्श नगर नजीबाबाद में मिश्रित दूध व पनीर, नगीना क्षेत्र में खोया तथा अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

छात्राओं ने एसपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी ये खबर भी पढ़े : छात्राओं ने एसपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

विभाग की टीम ने अफजलगढ़ में बेसन लड्डू और बर्फी के भी नमूने संकलित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में मानक के विपरीत पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान नगीना में 10 किलोग्राम दूषित/खराब रसगुल्ला तथा 15 किलोग्राम दूषित/खराब सोनपापड़ी नष्ट कराई गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रवर्तन कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम अशीष मौर्य के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेनू सिंह, अनिल कुमार, शंभू दयाल, नरेश कुमार, राजीव कुमार एवं देवेंद्र कुमार वर्मा शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

गर्मी से परेशान हुए लोग, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली लखनऊ। सरोजनी नगर राज्य सरकार को...
उत्तर प्रदेश 
चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

लखनऊ। रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधी जाने वाली राखी का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

निर्यात में सुगमता के लिए वेबसाइट लॉन्च 

लखनऊ। राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड की गुरवार को आयोजित दूसरी बैठक में निर्यात को सुगम बनाने के लिए प्रदेश...