रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला तोहफा,तीन दिन की बस सेवा फ्री

27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की सभी महिलाओं को निशुल्क यात्रा, इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा आजीवन लाभ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ का शुभारंभ करते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की। योजना का शुभारंभ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके बाद 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को यह सुविधा निरंतर उपलब्ध रहेगी। निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा।

रीजेंसी हॉस्पिटल,पूर्वांचल में इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाओं को मिला नया आयाम ये खबर भी पढ़े : रीजेंसी हॉस्पिटल,पूर्वांचल में इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाओं को मिला नया आयाम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सांकेतिक कार्ड, साड़ी एवं मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि अक्टूबर-नवंबर में प्रदेश की स्नातक स्तर पर अध्ययनरत 50 हजार युवतियों को सरकार की ओर से स्कूटी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आमदनी बढ़ने के साथ परिवार और समाज में उनकी निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होती है।

बिजनौर में हुआ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

WhatsApp Image 2026-08-26 at 17.09.16
बिजनौर में नजीबाबाद रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के सभागार में मुख्यमंत्री के लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को बड़ी संख्या में मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देखा।

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2017 से उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू हुआ है। सरकार ने मातृशक्ति के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं और महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से मिष्ठान एवं साड़ी भेंट की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। सेंट मैरी स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 17.09.15 (1)

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सदर विधायक सूची चौधरी, प्रशासक जिला पंचायत साकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका बिजनौर अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा नेता हरजिंदर कौर, जिलाधिकारी जसजीत कौर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में नशे के खिलाफ विभाग चलाएंगे प्रभावी कार्रवाई

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के सत्यो, सकलाना, धनोल्टी और कैंपटी क्षेत्र में नशे के खिलाफ अब राजस्व, आबकारी और पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में नशे के खिलाफ विभाग चलाएंगे प्रभावी कार्रवाई

नन्हे हाथों ने गूंथीं राखियां, सरहद के वीरों तक पहुंचा बच्चों का प्यार

कौशाम्बी। जिले के भडेसर रोड स्थित आर्या पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के...
उत्तर प्रदेश 
नन्हे हाथों ने गूंथीं राखियां, सरहद के वीरों तक पहुंचा बच्चों का प्यार

कानपुर में हादसा, गंगा बैराज पर ट्रेनिंग विमान क्रैश से पायलट की मौत

कानपुर। गंगा बैराज क्षेत्र के पास गुरुवार को एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में हादसा, गंगा बैराज पर ट्रेनिंग विमान क्रैश से पायलट की मौत

रीजेंसी हॉस्पिटल,पूर्वांचल में इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाओं को मिला नया आयाम

समय पर इलाज से मिली राहत,दोनों फेफड़ों में गंभीर संक्रमण, ऑक्सीजन स्तर कम-क्रिटिकल केयर टीम ने संभाला जटिल मामला 4...
उत्तर प्रदेश 
रीजेंसी हॉस्पिटल,पूर्वांचल में इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाओं को मिला नया आयाम

नेपाल में बाढ़ के कहर के बीच 178 भारतीयों से टूटा संपर्क

काठमांडू। नेपाल के भोटेकोशी में आई भीषण बाढ़ के कारण रसुवा जिले से 517 विदेशी पर्यटक संपर्कविहीन हो गए हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय 