दहियर मदरसे में धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
मदरसे में साथ-साथ लहराए तिरंगा और इस्लामी झंडे, गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
- सय्यद हफिज राशिद ने दिया अमन का संदेश
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के दहियर गांव में बुधवार को 1501 जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) अकीदत और हर्षोल्लास मिलाद के साथ मनाया गया। मदरसे में तिरंगे और इस्लामी झंडे साथ-साथ लहराए, जो गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता की मिसाल बनीं।
इस अवसर पर दहियर मदरसे के इमाम हाफिज व कारी सय्यद मोहम्मद राशिद अली निसारी ने बताया कि इसी 12 रवी उल्अव्वल के दिन हमारे प्यारे नवी मोहम्मद साहब स.व.स. का यौमे पैदाइश का दिन था, इसी खुशी में सभी मोमिन भाई अपने-अपने घरों में मजहबी झंडें लगाते हैं और मस्जिदों को सजाते हैं और घरों में मिलाद का प्रोग्राम करते और उनके बचपन के करामातों प्रकाश डालते हैं।

वहीं सय्यद हफिज राशिद ने चंद नातों से मदरसे का खुशनुमा महौल कर दिया जैसे:- निसार तेरी चहल पहल पर हजार ईंदें रवी उल्अव्वल सिवाय इबलीह के जहां में सभी तो खुशियां मना रहें हैं जैसे कई सीरते मुस्तफा पर रोशनी डालते हुए अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।
.jpeg)
इस अवसर खुजौली इमाम हाफिज व कारी फहीम खां नईमी, व सेवाईं मस्जिद के इमाम मौलाना कमरूल हसन व ई.अकबर अली ,सय्यद राशिद, निजामुद्दीन, एडवोकेट मोहम्मद सिराज, मो. इमरान, मो. सिद्दीक, मो.आरिफ कल्लू,मो. मेराज, मो. रिजवान, नियाज, आमिर, इरफान, मो. इबरान ,साहिल के बच्चें और महिलाएं मौजूद रहें ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
