कानपुर में हादसा, गंगा बैराज पर ट्रेनिंग विमान क्रैश से पायलट की मौत
जबकि हादसे में दो घायल
कानपुर। गंगा बैराज क्षेत्र के पास गुरुवार को एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान में अचानक तकनीकी खराबी या विस्फोट जैसी स्थिति बनी, जिसके बाद विमान अपना संतुलन खोकर नत्था गांव के पास जमीन पर जा गिरा। हादसे में एक पायलट की मौत की सूचना है, जबकि दो लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी कंपनी का था और प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विमान हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल विमान दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। दुर्घटना के कारणों और विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
