पुलिस ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 1,36,476.53 ₹ की धनराशि
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितो को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा प्रभारी कार्यवाई करते हुए एक साइबर ठगी के पीड़ितो को 1,36,476.53 ₹ की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई ।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-
1. विरेन्द्र कुमार पुत्र हरीराम साकिन विशयाहनू थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने दिनाँक 06/11/2025 को शिकायत सं0 33111250156000 दर्ज कराये थे किसी साबइर फ्राडर द्वारा पेंसिल पार्सल करने की बात कहकर उन्हें अपने विश्वास में लिया गया तथा धोखाधड़ी करते हुए आवेदक से फ्राडर अपने बैक खाते मे कुल ₹63,00/- की धनराशि स्थानांतरित करवा ली गई । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित का कुल 5801.86 ₹ उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए ।
2. इस्तियाक अहमद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर इश्तियाक अहमद पुत्र तुफैल अहमद साकिन जनता मार्ग बरदहियाँ बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगरनगर ने दिनाँक 14/03/2026 को शिकायत सं0 33103260058299 दर्ज कराये थे किसी साबइर फ्राडर द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर मुझे आपत्ति जनक विडियो देखने की बात से गुमराह करते हुए मेरे बैंक खाते से कुल 65500 ₹ की धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण करवा लिया गया था । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित को कुल 48000 ₹ उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए ।
3. हरीशंकर पुत्र रामकृष्ण सिंह साकिन कटाई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने दिनाँक 29/01/2026 को शिकायत सं0 23101260018819 दर्ज कराये थे किसी साबइर फ्राडर द्वारा विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भेजने की बात से गुमराह करते हुए मेरे बैंक खाते से कुल 95000 ₹ की धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण करवा लिया गया था । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित को कुल 4775.24 ₹ उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। शेष पैसे वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है ।
4. प्रभाकर चौरसिया पुत्र हरिगोविन्द चौरसिया साकिन बेलराई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने दिनाँक 10/05/2026 को शिकायत सं0 33105260102457 दर्ज कराये थे किसी साबइर फ्राडर द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर मुझे आपत्ति जनक विडियो देखने की बात से गुमराह करते हुए मेरे बैंक खाते से कुल 1600 ₹ की धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण करवा लिया गया था । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित को कुल 1100 ₹ उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
5. रामअनुज मौर्य पुत्र श्रीराम मौर्य निवासी ग्राम जंगलउन पोस्ट बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने दिनाँक 06/01/2026 को शिकायत सं0 33101260003894 दर्ज कराये थे किसी साबइर फ्राडर द्वारा आवेदक को मेसो पर कपड़ा खरीदारी करने की बात से गुमराह करते हुए आवेदक से OTP मांगकर आवेदक के बैंक खाते से कुल 48500 ₹ की धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण करवा लिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित को कुल 48499.43 ₹ उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
. उमेश कुमार पुत्र रामतेज साकिन कटाई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगरने दिनाँक 06/01/2026 को शिकायत सं0 33108260210599 दर्ज कराये थे किसी साबइर फ्राडर द्वारा मेरी दुकान पर आकर मुझसे कुल ₹10,800/- एक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। उसके कहने पर उक्त धनराशि खाते में ट्रांसफर कर दी गयी, परन्तु उक्त व्यक्ति द्वारा मुझे इसके बदले कोई नकद धनराशि नहीं दी गयी तथा मुझे गुमराह करते हुए मौके से भाग गया। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित को कुल 10,800 ₹ उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
7. रजनीश यादव पुत्र दयाशँकर यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने दिनाँक 07/08/2026 को साइबर हेल्प डेस्क पर पार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराये थे कि एक व्यक्ति द्वारा LIC किस्त जमा करने के नाम पर आवेदक से कुल 17500₹ रुपये लिये थे लेकिन आवेदक का किस्त भी नही जमा किया । पैसा मागने पर फोन भी नही उठाते है । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित को कुल सम्पूर्ण धनराशी 17500₹ उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए जनमानस से अपील:-*
किसी भी अनजान कॉल,लिंक,OTP,QR कोड अथवा ब्लैकमेलिंग के झांसे मे न आएं। यदी आप साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपकी धनराशी सुरक्षित कराई जा सके ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
