पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में रखे अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रखरखाव की स्थिति जांची। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने, कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गौतम राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
