छात्राओं ने एसपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधकर पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस और समाज के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं सुरक्षा के भाव का संदेश दिया गया।
संस्कार ग्लोबल स्कूल, बीएल सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकेंडरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी, प्रतापगढ़ की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति स्नेह और विश्वास व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी और महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के साथ ही सुरक्षित वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को बांधी राखी, एसपी ने दिया सुरक्षा एवं सम्मान का भरोसा

संत कबीर नगर, आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विधियानी व जयपुरिया स्कूल, खलीलाबाद...
उत्तर प्रदेश 
छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को बांधी राखी, एसपी ने दिया सुरक्षा एवं सम्मान का भरोसा

संगठन की मजबूती के लिए संवाद 30 को 

  लखनऊ।  राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री  चौधरी जयंत सिंह 30 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। गोमती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संगठन की मजबूती के लिए संवाद 30 को 

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश: प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा समाधान

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...