प्रतिबंधित हरे पेड़ों की अवैध कटान करने वाले तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
महुआ-पलाश के पेड़ों की अवैध कटान पर छापा, पांच ठूंठ मिले
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज,लखनऊ।मोहनलालगंज क्षेत्र के भावाखेड़ा में प्रतिबंधित हरे पेड़ो की अवैध कटान करने वाले तीन के विरूद्व पुलिस ने बीटप्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय वन कार्यालय में तैनात कनकहा बीट प्रभारी अभय कुमार पांडे ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया भावाखेड़ा में प्रतिबंधित महुआ व पलाश वृक्षो की अवैध कटान की सूचना पर बीते बुद्ववार को मौके पर टीम के साथ छापेमारी की तो पांच हरे पेड़ो के कटे हुये ठूंठ मौके पर पड़े मिले।
वही अवैध कटान करने वाले लोग मौके से भाग निकले।जानकारी करने पर पता चला महेश निवासी अज्ञात व अजीज निवासी गनेशीखेड़ा व संतोष निवासी डिब्बाखेड़ा द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित हरे पेड़ो की कटान की जा रही थी।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया बीट प्रभारी की तहरीर पर तीन लोगो के विरूद्व वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
