रेहरा-मनकापुर मार्ग पर बसें नहीं, महिलाओं को नहीं मिला मुफ्त सफर
सरकारी बसें न चलने से अयोध्या जाने वाली महिलाएं सुविधा से वंचित
उतरौला, बलरामपुर। मुख्यमंत्री की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से अयोध्या-मनकापुर ,सादुल्लाहनगर व रेहरा मार्गों की महिलाएं वंचित रहीं। इन मार्गों पर लंबे समय से बसें नहीं चल रहीं हैं, जबकि क्षेत्रीय लोगों और समाजसेवियों ने अनेक बार प्रार्थना पत्र-ज्ञापन देकर बसें चलवाने की मांग भी शासन से की थी।
इन मार्गों पर तीन निजी बसों का सहारा है लेकिन इनसे भी अयोध्या तक की यात्रा के लिए टुकड़ों में निजी साधनों के बल पर यात्रा पूरी करनी पड़ती है। उतरौला से अयोध्या तक की दूरी 80 किलोमीटर की है। रेहरा बाइस किलोमीटर और मनकापुर अड़तीस किलोमीटर है। इस मार्ग पर मनकापुर के लिए केवल एक निजी बस दिन में एक बार मिलता है, सादुल्लाहनगर व रेहरा के लिए भी दिन में केवल एक बार ही दो निजी बसें उपलब्ध हैं।
असमय आपातकाल मे यात्रा के लिए केवल बैटरी रिक्शा ही एकमात्र साधन है। स्थानीय लोगों ने अयोध्या तक के लिए नियमित रूप से सरकारी बसें चलवाने की मांग की है ताकि अयोध्या धाम पर दर्शन, मांगलिक कार्य व अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
