नि:शुल्क बस यात्रा से मुदित दिखी नारी शक्ति, योगी सरकार की प्रशंसा
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला(बलरामपुर)। रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ गुरुवार की सुबह छह बजे से ही मिलना शुरू हो गया था। अधिकांश सरकारी बसों में महिला सवारियों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गयी। गोंडा, बलरामपुर, बस्ती मार्गों पर परिवहन निगम की बसों में मायके जाकर अपने भाइयों की सूनी कलाइयों में राखी बांधने की ख्वाहिश भी योगी सरकार ने पूरी कर दी।
नि:शुल्क बस यात्रा 29 अगस्त की रात बारह बजे तक जारी रहेगी ताकि महिलाएं सकुशल निर्विघ्न रूप से वापस आ सकें। अनीता देवी, माया देवी, सुषमा, आरती, नेहा सोनी समेत बसों में यात्रा कर रही महिलाओं ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से महिलाओं को अपने मायके आने-जाने में काफी सुविधा मिलीं।
पहले नारी शक्ति असुरक्षा के चलते बिना परिवार के पुरुषों के अकेले यात्रा करना कठिन समझतीं थी लेकिन अब नारी सुरक्षा के मजबूत कदम और नि:शुल्क बस यात्रा ने महिलाओं को और अधिक सुविधाएं दी हैं। योगी सरकार द्वारा नारियों के लिए उठाए गये कदमों के प्रति पूरी महिला समाज उनके प्रति आभार व्यक्त करती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
