रक्षाबंधन की पावन डोर से मजबूत हुआ पुलिस-जन संवाद

सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता

  • सुरक्षा एवं विश्वास का दिया संदेश

बहराइच। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आज सरस्वती शिशु मंदिर, बहराइच की छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  दुर्गा प्रसाद तिवारी को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं का आत्मीयता एवं स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं जिम्मेदारी के संकल्प का भी प्रतीक है। जनपद बहराइच पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी माताएं-बहनें ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन के अवसर पर नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी माताएं-बहनें

राखी बांधने के इस आत्मीय अवसर पर छात्राओं एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं, वहीं पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को निडर होकर आगे बढ़ने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं छात्राओं के मध्य अपनत्व, विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होती दिखाई दी। रक्षाबंधन की पावन डोर ने पुलिस एवं समाज के बीच सहयोग एवं संवेदनशील संबंधों को एक नई मजबूती प्रदान की। रिश्तों की डोर विश्वास से मजबूत होती है, और सुरक्षा का संकल्प समाज को सशक्त बनाता है। राखी का बंधन-स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प। कार्यक्रम हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के जबलपुर को रक्षा क्षेत्र की बड़ी सौगात 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

मूषक के लिए बहनों ने आसन भेजा, भगवान गणेश को 51 फीट की राखी भी चढ़ेगी उज्जैन। मध्य प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम...
राष्ट्रीय 
चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

बस्ती - विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा पटेल, परिधि पांडेय, दीपिका वर्मा, दिपांशी चौधरी, वैष्णवी पांडेय एवं रिद्धि पांडेय ने बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं