टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

जबलपुर में रक्षा मंत्री ने किया 472 करोड़ की परियोजना का भूमिपूजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मध्य प्रदेश के जबलपुर को रक्षा क्षेत्र की बड़ी सौगात
  • 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रक्षा मंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर को रक्षा क्षेत्र की बड़ी सौगात मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीजेएफ) में टी-72 और टी-90 टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन किया। करीब 472 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत जबलपुर में भारतीय सेना के टैंकों के ओवरहॉल, मरम्मत और तकनीकी अपग्रेड के लिए आधुनिक सुविधा विकसित की जाएगी।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि टी-72 और टी-90 टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट हमारी रक्षा तैयारियों को मजबूत करने और रक्षा उत्पादन में 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जबलपुर में स्थित यह प्लांट सेना की फील्ड यूनिट्स के करीब होने के कारण, टैंक ओवरहॉल और रखरखाव के लिए ट्रांसपोर्टेशन के समय और लॉजिस्टिक्स की जरूरतों को काफी कम कर देगा, जिससे ऑपरेशनल क्षमता और तैयारी बेहतर होगी।

मप्रः एकात्म धाम ओंकारेश्वर में भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास आज ये खबर भी पढ़े : मप्रः एकात्म धाम ओंकारेश्वर में भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास आज

उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट मैन्युफैक्चरिंग, सहायक सेवाओं और कंपोनेंट सप्लाई के क्षेत्र में एमएसएमई के लिए नए अवसर पैदा करके घरेलू रक्षा मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को भी मजबूत करेगा। इससे एक मजबूत और लचीली रक्षा सप्लाई चेन विकसित करने में मदद मिलेगी और स्थानीय औद्योगिक विकास व रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

dfb98f55e65d58480cfd35fd208aa345_279227154

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश के एमएसएमई और इंडस्ट्री पार्टनर्स से भी बातचीत की, जिन्होंने 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य में योगदान देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और रक्षा इकोसिस्टम को भी दर्शाता है। 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' और 'इन्वेस्ट एमपी 3.0' जैसी पहल, मध्य प्रदेश को डिफेंस और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन को दर्शाती हैं। यह प्रोजेक्ट हमारे सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर स्वदेशी क्षमताओं के साथ एक मजबूत, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार रक्षा औद्योगिक आधार बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश रक्षा विनिर्माण और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने आधुनिक युद्ध शैली का जिक्र करते हुए कहा कि आज ड्रोन और मिसाइल का दौर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टैंकों की भूमिका खत्म हो गई है। टैंकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर सेंसर और नई क्षमताओं से लैस कर बदलते युद्धक्षेत्र के अनुरूप तैयार करने की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना को हर साल बड़ी संख्या में टैंकों के पुनरुद्धार और रखरखाव की जरूरत होती है। जबलपुर की नई परियोजना इस जरूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ताजा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक परियोजना के पहले चरण में वीजेएफ में हर साल 12 टी-72 और टी-90 टैंकों का पूर्ण ओवरहॉल और अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए आधुनिक प्लांट के साथ टैंकों के रखरखाव, मरम्मत और परीक्षण के लिए टेस्टिंग ट्रैक भी विकसित किया जाएगा।

अभी टी-टैंकों के ओवरहॉल की मुख्य जिम्मेदारी आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) की हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री (एचवीएफ), आवड़ी, चेन्नई के पास है। जबलपुर में नई सुविधा विकसित होने से देश में टैंकों के ओवरहॉल की उपलब्ध क्षमता बढ़ेगी और सेना को जरूरत के अनुसार टैंकों को जल्द ऑपरेशनल स्थिति में लाने में मदद मिलेगी।

रक्षा मंत्री ने देश में बढ़ते रक्षा उत्पादन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश का घरेलू रक्षा उत्पादन करीब 46 हजार करोड़ था, जो अब बढ़कर करीब 1.80 लाख करोड़ हो गया है। इसी अवधि में रक्षा निर्यात भी करीब 1,000 करोड़ से बढ़कर लगभग 39 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2028-29 तक रक्षा निर्यात को 50 हजार करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के तहत देश में रक्षा उपकरणों के निर्माण के साथ-साथ मरम्मत, रखरखाव और अपग्रेडेशन की क्षमताओं को भी बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना-पृथ्वीराज की दिखी दमदार झलक

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए...
मनोरंजन 
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना-पृथ्वीराज की दिखी दमदार झलक

सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा

ये फितूर तेरा में सौम्या का सफर अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुँच रहा है, जहाँ उसके लिए आगे बढ़ना...
मनोरंजन 
सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा

नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

कुरसेला, कटिहार। नेपाल में हुई भारी तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल से...
बिहार 
नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल समेली, कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र की शब्दा पंचायत के रुचदेव...
बिहार 
टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

लखनऊ। नेपाल में बाढ़ व प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

लखनऊ। नेपाल में बाढ़ व प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

बदायूं। वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ पूर्वाेत्तर रेलवे सुमित शेखर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि समपार संख्या-270ए, मध्य स्टेशन...
उत्तर प्रदेश 
29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने  बताया कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि नेपाल...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल