टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

टोटो की सीट फाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद, खूनी घटना में बदला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल

समेली, कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र की शब्दा पंचायत के रुचदेव सिमरिया, वार्ड नंबर-2 में टोटो की सीट फाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार शाम खूनी घटना में बदल गया। आरोप है कि परिवार के ही लोगों ने 13 वर्षीय अंजली कुमारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। मृतका की पहचान अंजली कुमारी (13) के रूप में हुई है। उसके पिता स्वर्गीय दिलीप कुमार मंडल और माता स्वर्गीय सुलेखा देवी थीं। 

परिजनों का आरोप है कि टोटो की सीट फाड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान बच्ची के बड़े पापा, बड़ी मम्मी, भाभी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी जमकर पिटाई की। हालत बिगड़ने के बाद बच्ची की मौत हो गई। मामले में टोटो मालिक अखिलेश मंडल, पिता स्वर्गीय खगेश मंडल, उसकी पत्नी मंजू देवी समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

सीवान में घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या, सड़क जाम ये खबर भी पढ़े : सीवान में घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या, सड़क जाम

सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार और एएसआई श्रीराम राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी। कोढ़ा सर्किल के एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए कटिहार से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने और साक्ष्य जुटाए हैं। 

पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मौत की वास्तविक वजह और घटना में प्रत्येक आरोपी की भूमिका पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल 13 वर्षीय बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा है और घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीजीआई में शुरू हुई जीन थेरेपी

— जीन मैनिपुलेशन के लिए स्प्लिसिंग मॉडिफायर थेरेपी की शुरुआत
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में शुरू हुई जीन थेरेपी

तेज रफ्तार डीसीएम ने साईकिल सवार कक्षा 6 की छात्रा को रौंदा,हंगामा 

-ग्रामीणों ने ड्राइवर-क्लीनर को पीटा 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार डीसीएम ने साईकिल सवार कक्षा 6 की छात्रा को रौंदा,हंगामा 

ऑपरेशन मजनू के तहत संतकबीरनगर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन मजनू अभियान के क्रम...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू के तहत संतकबीरनगर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक*। 

संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026(सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के निर्देशन मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती...