डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों/योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/सम्बंधित विभाग सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करे। 
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों/न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग, पर्यटन, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग, पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजना की विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपनी-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा स्वयं करते रहें और प्रगति की रिपोर्ट को पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें जिससे जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिसे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

लखनऊ नगर निगम की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास ये खबर भी पढ़े : लखनऊ नगर निगम की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

गर्मी से परेशान हुए लोग, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली लखनऊ। सरोजनी नगर राज्य सरकार को...
उत्तर प्रदेश 
चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

लखनऊ। रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधी जाने वाली राखी का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

निर्यात में सुगमता के लिए वेबसाइट लॉन्च 

लखनऊ। राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड की गुरवार को आयोजित दूसरी बैठक में निर्यात को सुगम बनाने के लिए प्रदेश...