छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को बांधी राखी
एसपी ने दिया सुरक्षा एवं सम्मान का भरोसा
संत कबीर नगर, आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विधियानी व जयपुरिया स्कूल, खलीलाबाद की छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* को स्नेह एवं विश्वास के साथ राखी बांधी गयी । छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा पुलिस के प्रति अपना विश्वास, अपनत्व एवं स्नेह व्यक्त किया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* की कलाई पर भी छात्राओं द्वारा राखी बांधी गयी । राखी बंधवाने के उपरान्त अधिकारीगण द्वारा छात्राओं से आत्मीयता से संवाद करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि संतकबीरनगर पुलिस प्रत्येक बेटी और बहन की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है । पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है । इस आत्मीय अवसर ने पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, अपनत्व और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत किया। छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों को बांधी गयी राखी ने रक्षाबंधन के पवित्र संदेश *स्नेह, विश्वास और सुरक्षा* को सार्थक रूप से अभिव्यक्त किया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
