लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना का किया गया शुभारम्भ
Published By Dayanidhi Tripathi
On
संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर जुपिटर हॉल, इंदिरा गॉधी प्रतिष्ठान में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में प्रदेश की माताओं, बहनों एव बेटियों को सहयात्री सहित आगामी 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को प्रदेश में निःशुल्क बस यात्रा सुविधा की घोषणा की गयी, साथ ही साथ मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली *‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’* योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को अंग वस्त्र/साड़ी एवं मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा 60 वर्ष से अधिक माताओं को ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना से सम्बंधित सांकेतिक कार्ड, साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में महिला कल्याण, सुरक्षा, रोजगार एवं महिला स्वालम्बन से सम्बंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसका असर देश एवं प्रदेश के प्रगति के हर क्षेत्रों में महिलाएं एवं बेटियां अपनी उपस्थित दर्ज करवा कर चरितार्थ कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले की दौर की याद दिलाते हुए कहा कि आज देश एवं प्रदेश में माताओं, बेटियों एवं बहनों को पूरी सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं आजादी के साथ हर क्षेत्रों में कार्य करने की स्वतंत्रता मिली है, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर, शैक्षिक स्तर, रोजगार एवं समृद्धि में आशानुरूप परिणाम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर योजना का केन्द्र बिन्दु महिलाएं एवं बेटियां है जो अपने स्वालम्बन एवं कार्य कुशलता के दम पर समाज में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं एवं बेटियों की विकास के हर क्षेत्रों जैसे एफ0पी0ओ0, ओ0डी0ओ0पी0, एम0एस0एम0ई0 एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम में भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही नारी शक्ति बन्दन अधिनियम लागू किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में महिलाओं, बेटियों को हर क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा भयमुक्त वातावरण में अपनी प्रतिभा को निखारने, सवारने के साथ-साथ देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहरया।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग चारू चौधरी की अध्यक्षता में ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना का शुभारम्भ एवं रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मातृशक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित भारी संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों व बेटियों द्वारा देखा और सुना गया।
मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित माताओं एवं बहनों को साड़ी व मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने रक्षा बन्धन के पावन अवसर पर सभी माताओं, बहनों व बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन का पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ बहन की सुरक्षा, सम्मान की जिम्मेदारी एक भाई लेता है, इसका प्रतीक है और इसी दिशा में देश एवं प्रदेश की समस्त बहनों की सुरक्षा, सम्मान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समृद्धि एवं विकास के हर स्तर पर महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं को लागू कर साकार किया है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से आहवान किया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में स्वंय जागरूक रहे तथा अन्य बहनों को भी जागरूक करे, जिससे उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह ने अपने सम्बोधन मे सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबन्धन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। उन्होंने रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त महिलाओं को तीन दिन निःशुल्क यात्रा सुविधा एवं 60 वर्ष अथवा उससे उपर की माताओं को आजीवन उत्तर प्रदेश में निःशुल्क बस यात्रा के सुविधा की सौगात देने पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारे प्रदेश एवं जनपद की हमारी माताएं, बहनें एवं बेटियां पूरी स्वतंत्रता एवं निडरता के साथ विकास के हर क्षेत्रो में अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला एवं बेटियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान कर रही है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की 60 वर्ष या अधिक आयु की माताओं को ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’’ कार्ड का शुभारम्भ एवं प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27 से 29 अगस्त 2026 तक निःशुल्क बस यात्रा सुविधा की सौगात दिये जाने पर हार्दिक आभार एवं कृतज्ञ्यता व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों एवं माताओं, बहनों एवं बेटियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उन्होंने समस्त मातृशक्ति को रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं एवं बेटियों से योजनाओं के बारे में जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया तथा सम्बंधित विभागों से योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया।
इस अवसर पूर्व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष भाजपा उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य संगीता वर्मा, रजनी पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्षा भाजपा सुनीता अग्रहरि, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन प्रजापति सहित मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं भारी संख्या सम्मानित माताएं, बहनें एवं बेटियां आदि उपिस्थत रहीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
नवीनतम
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप
Published On
By Shubham Kashyap
— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच
Published On
By Harshit
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के...
महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल
Published On
By Satya Prakash Bharti
-टिकट बुक करने पर पैसा मांगने लगी वेबसाइट
शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का आरोप
Published On
By Harshit
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर गैर धर्म का युवक दो साल तक उसका यौन...
उत्तर प्रदेश
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप
Published On
By Shubham Kashyap
— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच
Published On
By Harshit
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के...
महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल
Published On
By Satya Prakash Bharti
-टिकट बुक करने पर पैसा मांगने लगी वेबसाइट
