ऑपरेशन मजनू के तहत संतकबीरनगर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन मजनू अभियान के क्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में  “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गयी । पुलिस टीमों द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छात्राओं एवं महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों की चेकिंग की गई । रास्तों में अशोभनीय हरकत, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई । *इस दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों एवं संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करते हुए 97 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, 13 वाहनों को सीज किया गया, 194 वाहनों का चालान किया गया तथा 14 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।*

🚗 कम उम्र में वाहन चलाने वालों को किया गया जागरूक
कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों को भी जागरूक किया गया कि बच्चों को समय से पहले वाहन की चाबी देना उनके जीवन को जोखिम में डाल सकता है। एक छोटी सी लापरवाही सड़क हादसे का कारण बन सकती है और पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं।

श्री कोतवालेश्वर महादेव को महिलाओं ने बांधी राखी ये खबर भी पढ़े : श्री कोतवालेश्वर महादेव को महिलाओं ने बांधी राखी

❤️ बेटियों की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी
जनपद संतकबीरनगर पुलिस का यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षित वातावरण एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास है। हर बेटी को यह भरोसा होना चाहिए कि वह बिना डर के स्कूल जा सकती है, सड़क पर चल सकती है और अपने सपनों की ओर बढ़ सकती है।
पुलिस का संकल्प है कि बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशों के क्रम अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी मनचले अथवा संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

गर्मी से परेशान हुए लोग, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली लखनऊ। सरोजनी नगर राज्य सरकार को...
उत्तर प्रदेश 
चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

लखनऊ। रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधी जाने वाली राखी का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

निर्यात में सुगमता के लिए वेबसाइट लॉन्च 

लखनऊ। राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड की गुरवार को आयोजित दूसरी बैठक में निर्यात को सुगम बनाने के लिए प्रदेश...