श्री कोतवालेश्वर महादेव को महिलाओं ने बांधी राखी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-08-27 at 4.39.12 PM

लखनऊ। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को चौक कोतवाली स्थित प्राचीन श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव को राखी बांधी। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया महिलाओं ने भगवान को अपना भाई मानकर विधि-विधान से पूजन किया और राखी अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
महंत विशाल गौड़ के साथ महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन करने के बाद उन्हें राखी बांधी। महंत विशाल ने बताया रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच कर्तव्य के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। भगवान ही सबके माता पिता, भाई, मित्र और पीड़ा हरने वाले होते हैं। गत वर्ष शुरू हुई यहां मंदिर में महादेव को राखी बांधने की परंपरा का निर्वहन करते हुए महादेव को राखी बांध कर रक्षा का आशिर्वाद लिया। महंत ने बताया कथाओ के अनुसार देवों और दानवों के बीच युद्ध के दौरान इंद्राणी ने देवराज इंद्र की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था, जिससे देवताओं की विजय हुई थी।

सपा के सात बागियों में बढ़ायी भाजपा की टेंशन  ये खबर भी पढ़े : सपा के सात बागियों में बढ़ायी भाजपा की टेंशन 

भगवान विष्णु ने राजा बलि को वरदान दिया था कि वे पाताल लोक में रहेंगे। देवी लक्ष्मी जो भगवान विष्णु के साथ नहीं रहना चाहती थीं, ने राजा बलि को राखी बांधकर उनसे अपने पति को वापस भेजने का अनुरोध किया। राजा बलि ने प्रसन्न होकर भगवान विष्णु को देवी लक्ष्मी के साथ जाने की अनुमति दी। महंत विशाल गौड़ ने बताया यह पर्व परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और स्नेह को मजबूत करता है। सभी को इसे श्रद्घा से मनाना चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

गर्मी से परेशान हुए लोग, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली लखनऊ। सरोजनी नगर राज्य सरकार को...