लखनऊ नगर निगम की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास
मुकदमा दर्ज, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम-मलाक में नगर निगम में निहित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। नगर निगम के लेखपाल संदीप कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम-मलाक की खसरा संख्या-23 का है। राजस्व अभिलेखों में 0.7470 हेक्टेयर क्षेत्रफल की यह भूमि पशुचर के खाते में दर्ज है और लखनऊ नगर निगम में निहित संपत्ति है।
लेखपाल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 27जुलाई2026 को तहसील की राजस्व टीम और नगर निगम की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तय हुआ था कि उक्त गाटा संख्या का ईटीएस मशीन से सीमांकन कराया जाना उचित होगा। आरोप है कि इसी बीच धीरज कुमार नामक व्यक्ति द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण/क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखपाल ने बताया कि अवैध कब्जे को रोकने के लिए कार्यालय पत्र संख्या- डी 648/कात0/26 दिनांक 10अगस्त2026 के माध्यम से संबंधित को सचेत किया गया था और ईटीएस पैमाइश तक किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे से विरत रहने को कहा गया था। इसके बावजूद अवैध कब्जेदार द्वारा लगातार कब्जे का प्रयास जारी है, जिससे शासकीय भूमि को क्षति पहुंच रही है।
इसी क्रम में 25अगस्त2026 को लेखपाल संदीप कुमार, लखनऊ नगर निगम की ओर से थाना सुशांत गोल्फ सिटी में प्रार्थना पत्र देकर पशुचर की भूमि पर अवैध अधिवासी धीरज कुमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
