डिप्टी सीएम का आवास घेरकर अभ्यर्थी बोले ‘सर, नौकरी चाहिए’

पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी,लाइब्रेरियन की वैकेंसी के लिए प्रदर्शन  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। मंगलवार को 100 से ज्यादा युवाओं ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास का घेराव किया। अलग-अलग जिलों से आए अभ्यर्थी लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती निकालने की मांग कर रहे थे। सुबह 10 से 11 बजे तक करीब एक घंटे तक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। बृजेश पाठक जब घर से बाहर निकले तो अभ्यर्थी हाथ जोड़कर उनके सामने खड़े हो गए। कुछ युवाओं ने उनके पैर भी छुए। अभ्यर्थियों ने कहा- ‘सर, नौकरी चाहिए।’ इसके बाद डिप्टी सीएम ने तुरंत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष से फोन पर बात की। अभ्यर्थियों की मांग पर समाधान निकालने के लिए कहा।

अभ्यर्थियों ने बताया कि  2016 के बाद से लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। इससे पहले भी वे यूपीएसएसएससी मुख्यालय के बाहर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। कई जगह बिना लाइब्रेरी साइंस की डिग्री वाले लोगों से काम कराया जा रहा है, जबकि संबंधित डिग्री लेने वाले युवा नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल अमित ने बताया कि वे लंबे समय से लाइब्रेरियन भर्ती की मांग कर रहे हैं। 14 मई, 2 जून और 19 जून 2026 को भी अभ्यर्थियों ने पिकप भवन का घेराव किया था। वहां अधिकारियों से मिलने नहीं दिया जाता और कर्मचारी ही उनसे बात करते हैं। 

विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन को लेकर कवायद तेज: जेएन ये खबर भी पढ़े : विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन को लेकर कवायद तेज: जेएन

अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि लाइब्रेरियन के 362 पदों की अधियाचना मिल चुकी है। इसके बावजूद हर बार अगले महीने भर्ती निकालने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता है। पिछली बार 2016 में लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती हुई थी। तब से युवा लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई और डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। 

प्रदर्शनकारी मनीष ने कहा कि यूपी में 2006 में लाइब्रेरी एक्ट बना था, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि कई जगह बिना लाइब्रेरी साइंस की डिग्री वाले लोगों से लाइब्रेरी का काम कराया जा रहा है। हमने लाइब्रेरी साइंस की डिग्री लेकर अपना करियर दांव पर लगा दिया है। अगर सरकार भर्ती नहीं निकाल सकती तो लाइब्रेरी साइंस का कोर्स ही बंद कर देना चाहिए। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द नई वैकेंसी निकाली जाए। जब तक भर्ती नहीं आती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

— पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ने दस वर्षीय बच्चे को बचाया 
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

लखनऊ। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।...