राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी की जाएंगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आसिम हमीद खां सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष बालकृष्ण नहीं रहे ये खबर भी पढ़े : विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष बालकृष्ण नहीं रहे

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पीजीआई में शुरू हुई जीन थेरेपी

— जीन मैनिपुलेशन के लिए स्प्लिसिंग मॉडिफायर थेरेपी की शुरुआत
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में शुरू हुई जीन थेरेपी

तेज रफ्तार डीसीएम ने साईकिल सवार कक्षा 6 की छात्रा को रौंदा,हंगामा 

-ग्रामीणों ने ड्राइवर-क्लीनर को पीटा 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार डीसीएम ने साईकिल सवार कक्षा 6 की छात्रा को रौंदा,हंगामा 

ऑपरेशन मजनू के तहत संतकबीरनगर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन मजनू अभियान के क्रम...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू के तहत संतकबीरनगर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक*। 

संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026(सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के निर्देशन मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती...