60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में आजीवन कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को परिवहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अध्याय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई का वितरण किया गया।

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट  ये खबर भी पढ़े : स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व से एक दिन बाद तक सभी माताओं-बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की मातृशक्ति के लिए जीवनभर निशुल्क बस यात्रा का व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है। योगी सरकार की प्राथमिकता मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं और किसी की हिम्मत नहीं है कि उनकी ओर आंख उठाकर भी देख सके। उन्होंने गौ माता के पालन एवं सेवा पर भी जोर दिया।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर मातृशक्ति को तीन दिन की निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सदैव मातृशक्ति के हितों और कल्याण की चिंता करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व से एक दिन बाद तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मातृशक्ति के लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था मुख्यमंत्री द्वारा की गई है।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार नारी शक्ति के सशक्तीकरण और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा मातृशक्ति के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि शरदेंदु पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह ने किया।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

काठमांडू। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल