चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप: त्योहारों में चीनी महंगी, जनता पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम में चीनी की कीमत 45 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70-75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इससे चार महीनों में आम लोगों पर करीब 36 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कांग्रेस नेताओं ने यहां पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि सरकार ने चीनी की संभावित कमी को समय रहते नहीं संभाला और अब 20 अगस्त को 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क मुक्त आयात का फैसला किया गया है। उन्होंने दावा किया कि ब्राजील से चीनी आने और उसके बाद उसे परिष्कृत करने में करीब 60-75 दिन लग सकते हैं। ऐसे में इसका बाजार में उपलब्ध होना त्योहारों के प्रमुख मौसम के बाद होगा।

शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच ये खबर भी पढ़े : शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

सुरजेवाला ने कहा कि देश में चीनी की औसत मासिक खपत करीब 24 लाख टन है, जबकि अगस्त से नवंबर के चार त्योहार वाले महीनों में यह बढ़कर करीब 30 लाख टन प्रति माह हो जाती है। इस अवधि में कुल खपत करीब 120 लाख टन रहने का अनुमान है। उन्होंने दावा किया कि यदि चीनी की कीमत में करीब 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी बनी रहती है तो चार महीनों में उपभोक्ताओं को करीब 36 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में चीनी का शुरुआती भंडार करीब 50 लाख टन था, जबकि वर्ष 2024-25 में यह 80 लाख टन था। अप्रैल के अंत तक सरकार को उत्पादन और शुरुआती भंडार दोनों कम होने के कारण संभावित कमी की जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद समय रहते कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए एथेनॉल उत्पादन में गन्ने के इस्तेमाल को भी कारण बताया। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच एथेनॉल उत्पादन में 32 प्रतिशत 'शुगरकेन कॉम्प्लेक्स' का इस्तेमाल हुआ। इससे घरेलू बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध चीनी की मात्रा प्रभावित हुई और कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

उन्होंने साल 2017 में राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाली रियायती चीनी की योजना बंद किए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान करीब 40 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 500 ग्राम चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर दी जाती थी और सरकार 18.50 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देती थी। उनके मुताबिक, मोदी सरकार ने साल 2017 में इस व्यवस्था को बंद कर दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना-पृथ्वीराज की दिखी दमदार झलक

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए...
मनोरंजन 
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना-पृथ्वीराज की दिखी दमदार झलक

सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा

ये फितूर तेरा में सौम्या का सफर अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुँच रहा है, जहाँ उसके लिए आगे बढ़ना...
मनोरंजन 
सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा

नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

कुरसेला, कटिहार। नेपाल में हुई भारी तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल से...
बिहार 
नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल समेली, कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र की शब्दा पंचायत के रुचदेव...
बिहार 
टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

लखनऊ। नेपाल में बाढ़ व प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

बदायूं। वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ पूर्वाेत्तर रेलवे सुमित शेखर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि समपार संख्या-270ए, मध्य स्टेशन...
उत्तर प्रदेश 
29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने  बताया कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि नेपाल...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल