राहुल के "पितृसत्ता को तोड़ो' वाले बयान पर भाजपा का तीखा हमला

कहा -बयान केवल राजनीतिक दिखावा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "पितृसत्ता को तोड़ो" बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाते हैं और उनका बयान केवल राजनीतिक दिखावा है।

भाजपा बुधवार को पत्रकार वार्ता में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी ने 22 अगस्त को पुणे के मंच से 'पितृसत्ता को तोड़ो" का नारा दिया, लेकिन अपनी ही पार्टी में मौजूद "राजनीतिक पितृसत्ता" पर कभी सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास न कोई विजन है और न ही कोई सकारात्मक एजेंडा है, इसलिए वे केवल सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाले बयान देते हैं।

रोबोटिक सर्जरी में सफदरजंग अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि ये खबर भी पढ़े : रोबोटिक सर्जरी में सफदरजंग अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भाजपा सांसद कंगना रनौत को मंडी से टिकट मिला था, तब कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, लेकिन राहुल गांधी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इसी तरह रणदीप सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी और अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहे जाने पर भी कांग्रेस नेतृत्व मौन रहा।

भाजपा सांसद ने सवाल किया कि यदि राहुल गांधी वास्तव में पितृसत्ता खत्म करना चाहते हैं, तो कांग्रेस शासित कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री क्यों नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं का सशक्तिकरण कांग्रेस के लिए केवल राजनीतिक नारा है और इसी सोच के कारण पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया।

बांसुरी स्वराज ने शाहबानो मामले और तीन तलाक कानून का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि यदि वे वास्तव में महिलाओं के अधिकारों के पक्षधर हैं, तो इन मुद्दों पर कांग्रेस का रुख क्या था।

उन्होंने कांग्रेस के 'वंदे मातरम्' पर लिए गए फैसले को भी निशाने पर लिया और कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में हर तरह की पितृसत्ता को चुनौती देना चाहते हैं, तो उन्हें पूरा 'वंदे मातरम्' गाना चाहिए। बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण 'वंदे मातरम्' की गरिमा से समझौता किया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

लक्ष्मण मेला मैदान और बैकुंठ धाम के बीच पुल की सड़क क्षतिग्रस्त लखनऊ। बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

पीएम एफएमई योजना: उत्तर प्रदेश देश में टाप पर 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन पीएम एफएमई योजना के माध्यम से महिलाओं की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम एफएमई योजना: उत्तर प्रदेश देश में टाप पर 

लखनऊ नगर निगम की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम-मलाक में नगर निगम में निहित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ नगर निगम की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

रक्षामंत्री का तीन दिप्वसीय लखनऊ प्रवास 28 से 

लखनऊ।  रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षामंत्री का तीन दिप्वसीय लखनऊ प्रवास 28 से 

भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संरक्षण...