भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संरक्षण में उनके लोगों द्वारा निषाद समाज को गालियां दी जा रही हैं । भाजपा ने निषाद समाज का अपमान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता को जिस प्रकार एक चैनल पर लाइव प्रसारण में मां-बहन की गालियां एवं धमकी भाजपा समर्थित राजू दास द्वारा दी गयी और अभी तक उन पर एफआईआर नहीं दर्ज की गयी। 
कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय राय ने कहा कि चढ़ावा चोरी पर दूध का दूध-पानी का पानी, जैसा झूठा बयान देने वाले मुख्यमंत्री को यही निषाद समाज 2027 के विधानसभा चुनाव में दूध का दूध और पानी का पानी का असली अर्थ समझाने का काम करेगा। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री अब दिन-रात झूठ बोलते हैं, सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं, झूठी घोषणाएं करते हैं। अजय राय घुटने टेकने वाला नहीं है, घुटने टिकवाता है और सड़कों पर संघर्ष करने वाला है बनारस में लोकसभा चुनाव में 7 राउण्ड प्रधानमंत्री को पिछाड़कर साबित भी किया है, भाजपा सरकार के तमाम उत्पीड़न, जेल, तन्हाई के बावजूद न झुके न चेहरे पर शिकन आया। लेकिन योगी आदित्यनाथ पर हल्का सा कानूनी शिकंजा कसते ही संसद में फूट-फूटकर रोये। इस घटना का वीडियो उन्होंने मीडिया के समक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि आज निषाद समाज में बहुत ही दु:ख और वेदना है। कांग्रेस ने निषाद समाज को तालाब, नौका घाट, बालू घाट और जमीन के पट्टे दिये जिसे भाजपा ने छीनने का काम किया और अब उनके पारंपरिक भोजन पर भी सवाल खड़ा कर उसे भी छीनने का काम कर रही है। मंत्री संजय निषाद का एक बेटा भाजपा से सांसद और एक विधायक है। उन्होने मुख्यमंत्री से मांग की है राजू दास के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करा कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। इस अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी0पी0 राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, प्रवक्ता डा0 उमाशंकर पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता सहित कई नेता मौजूद रहे। 

विधायक अमन गिरी के प्रयास से गोला विधानसभा को मिली पाँच नई सड़कों की सौगात ये खबर भी पढ़े : विधायक अमन गिरी के प्रयास से गोला विधानसभा को मिली पाँच नई सड़कों की सौगात

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

लक्ष्मण मेला मैदान और बैकुंठ धाम के बीच पुल की सड़क क्षतिग्रस्त लखनऊ। बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

पीएम एफएमई योजना: उत्तर प्रदेश देश में टाप पर 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन पीएम एफएमई योजना के माध्यम से महिलाओं की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम एफएमई योजना: उत्तर प्रदेश देश में टाप पर 

लखनऊ नगर निगम की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम-मलाक में नगर निगम में निहित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ नगर निगम की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

रक्षामंत्री का तीन दिप्वसीय लखनऊ प्रवास 28 से 

लखनऊ।  रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षामंत्री का तीन दिप्वसीय लखनऊ प्रवास 28 से 

भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संरक्षण...