महंत राजू दास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - अयोध्या धाम के महंत राजू दास जी महाराज के संबंध में टीवी डिबेट के दौरान कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की ओर से शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से सौंपा गया।
अधिवक्ता शिवशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा महंत श्री राजू दास जी महाराज के संबंध में कथित रूप से अपशब्दों एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा वीडियो, संदेश एवं पोस्ट प्रसारित किए जाने की बात ज्ञापन में कही गई है। इससे सनातन समाज एवं विभिन्न वर्गों में रोष और आक्रोश व्याप्त होने का दावा किया गया है।
ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं तथा समाज में गलत संदेश फैलने की आशंका रहती है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत आवश्यक वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से संबंधित टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पोस्टों की जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया। साथ ही भविष्य में किसी धर्म, संत-महात्मा अथवा समाज के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।इस दौरान अधिवक्ता शिवशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि “हम मांग करते हैं कि इस तरह की अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले राजनीतिक व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। किसी भी धर्म, संत-महात्मा या समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राकेश कुमार एडवोकेट, नबी मोहम्मद, ज्ञान प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, धर्मेंद्र, विजयकांत सिंह एडवोकेट, बाबूराम सिंह, अजय गौतम एडवोकेट, रितुराज पाल एडवोकेट, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के जबलपुर को रक्षा क्षेत्र की बड़ी सौगात 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

मूषक के लिए बहनों ने आसन भेजा, भगवान गणेश को 51 फीट की राखी भी चढ़ेगी उज्जैन। मध्य प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम...
राष्ट्रीय 
चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

बस्ती - विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा पटेल, परिधि पांडेय, दीपिका वर्मा, दिपांशी चौधरी, वैष्णवी पांडेय एवं रिद्धि पांडेय ने बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं