रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों की धूम, मिठाई और आभूषणों की बढ़ी बिक्री
बेशकीमती लकड़ियों से निर्मित राखियों की की जम कर खरीद
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला(बलरामपुर)। रक्षाबंधन के पहले राखी की दूकानों और मिठाइयों की दुकानों पर भारी बिक्री रही। आम तरह की राखियों के साथ ही आकर्षक डिजाइन वाली चांदी, रत्न या बेशकीमती लकड़ियों से निर्मित राखियों की की जम कर खरीद की गई। एक प्रसिद्ध ज्वैलरी शाप के संचालक ने बताया कि अकेले गुरुवार को दोपहर तक ही चांदी के बासठ रक्षाबंधन बिक चुके थे। चांदी के रक्षाबंधन की कीमत साढ़े चार सौ से साढ़े चार हजार रुपये तक है।

नगर के लगभग सभी ज्वैलरी की दुकानों पर चांदी के रक्षाबंधन की बिक्री देखी गई। एक अनुमान के मुताबिक गुरुवार शाम तक चांदी के रक्षाबंधन की बिक्री दस लाख तक पार कर सकती है। वहीं बहनों को उपहार स्वरूप भाइयों द्वारा दिए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री भी जोरदार रही।
मिठाइयों की दुकानों पर चावल से बनी मिठाई अनरसे के साथ मावा मिश्रित मिठाइयां, कलाकंद, मोहनभोग, मिल्क पुडिंग, छेना, रसमलाई, काजू कतली, दूध वाली बरफी की भी खूब बिक्री रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
