सेन्ट्रल एकेडमी की छात्राओं ने डीआईजी संजीव त्यागी को बांधा रक्षाबंधन

उल्लास के साथ मनाया गया पर्वःसैनिकों ने भेजा रक्षा सूत्र

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - गुरूवार को सेन्ट्रल एकेडमी में रक्षाबन्धन का पर्व उल्लास से मनाया गया। विद्यालय की  छात्राओं ने डीआईजी और पुलिस अधिकारियों,  पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहनं के पवित्र रिश्ते के साथ ही सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
विद्यालय की छात्राओं राजश्री तिवारी, आराध्या, एंजेल, साक्षी, हिफ्जा, अंजली, आरोही, सिनीन, समृद्धि, शिप्रा ने  पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधा। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा निरंतर सफलता की कामना की। इसके साथ ही विद्यालय द्वारा देश की सेवा कर रहे जवानों के लिए भी राखी भेजी गई।इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधना उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छी शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।विद्यालय के प्रबंध निदेशक जे.पी. तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान, प्रेम और विश्वास की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।प्रधानाध्यापिका दीपिका तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन छात्राओं में सेवा, सम्मान और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है। पुलिस कर्मी जिस समर्पण के साथ समाज की सुरक्षा करते हैं, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में आबिद अरशद, फिजा यूनस, प्रियंका त्रिपाठी, अंजली, फिजा अकरम, अतुल सोनकर, सुधा जिसानं रुचि, रानी विश्वकर्मा, शम्स परवेज, मुदस्सर आजम ने योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन को प्रेम, सम्मान, सुरक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के जबलपुर को रक्षा क्षेत्र की बड़ी सौगात 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

मूषक के लिए बहनों ने आसन भेजा, भगवान गणेश को 51 फीट की राखी भी चढ़ेगी उज्जैन। मध्य प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम...
राष्ट्रीय 
चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

बस्ती - विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा पटेल, परिधि पांडेय, दीपिका वर्मा, दिपांशी चौधरी, वैष्णवी पांडेय एवं रिद्धि पांडेय ने बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं