बारावफात पर यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लखनऊ से वाराणसी तक पुलिस अलर्ट

लखनऊ में जुलूस-ए-मदहे सहाबा को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, शांतिपूर्ण आयोजन और गाइडलाइंस के पालन की अपील

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर उत्तर प्रदेश में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लखनऊ में बुधवार को ऐतिहासिक 'जुलूस-ए-मदहे सहाबा' निकाला जाएगा, वहीं वाराणसी में भी पारंपरिक जुलूस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

 लखनऊ में इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जुलूस को लेकर खास अपील की है। उन्होंने कहा, "आज रबी-उल-अव्वल के अवसर पर, हमारे शहर लखनऊ का ऐतिहासिक 'जुलूस-ए-मदहे सहाबा' जल्द ही अमीनाबाद के अमीर-उद-दौला पार्क से निकलेगा। इस सिलसिले में, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें सभी मुसलमानों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में और शांतिपूर्ण तरीके से इस जुलूस में शामिल हों। सभी नियमों, कानूनों और गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करें। जुलूस में ऐसे कोई नारे न लगाएं जिनसे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों।"

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर ये खबर भी पढ़े : गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

वहीं, लखनऊ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कमलेश दीक्षित ने कहा, "आप देख सकते हैं कि मंगलवार रात से ही जलसा चल रहा था। जलसा देर रात तक जारी रहा, जिसके दौरान हमारे पुलिसकर्मी तैनात रहे और यह सुनिश्चित किया कि यह सफलतापूर्वक संपन्न हो। इसके बाद, 'जुलूस-ए-मोहम्मदी' पर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं, जिनमें सिविल पुलिस और पीएसी के जवान शामिल हैं।"

उधर, वाराणसी में भी बारावफात को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। यह जुलूस रेवड़ी तालाब से बेनियाबाग तक जाएगा। पुलिस रास्तों और ट्रैफिक पर नजर रख रही है। साथ ही, अधिकारी शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं।

वाराणसी के इमाम सऊद आलम मुख्तारी ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "मैं कहूंगा कि माशाअल्लाह, बारावफात या ईद मिलाद-उन-नबी हम मुसलमानों के लिए बहुत अहम मौका है। इसे 'ईद-ए-ईद' (ईद की भी ईद) कहा जा सकता है। उन्होंने इंसानियत और शांति का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को सिखाया कि इंसान के तौर पर कैसे जिएं, अपने पड़ोसियों का ख्याल कैसे रखें और शांति कैसे बनाए रखें।"

वाराणसी के एसीपी गौरव कुमार ने ट्रैफिक और सुरक्षा प्लान के बारे में बताया, "यह बारावफात का पारंपरिक जुलूस है, जो रेवड़ी तालाब से शुरू होकर बेनिया की ओर जाता है, जहां स्वागत समारोह होता है। हमने इसके लिए इंतजाम किए हैं। बिना इजाजत वाले वाहनों को रोकने के लिए हर चौराहे पर बैरिकेड लगाए गए हैं। सिर्फ उन्हीं वाहनों को गुजरने दिया जाएगा जिनकी इजाजत है।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को पूरा शहर अकीदत, उल्लास और भाईचारे के रंग में रंगा नजर...
उत्तर प्रदेश 
मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ में नहर के रेगुलेटर में मिले दो शव, एक के हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू

सोमवार रात दो युवकों के नहर में कूदने की सूचना से जुड़ रहे तार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नहर के रेगुलेटर में मिले दो शव, एक के हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू

ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को मारा चाकू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को चाकू मार...
छत्तीसगढ़ 
ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को मारा चाकू

जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर के शानदार प्रदर्शन ने सेमीफाइनल में पहुंचाया

बेंगलुरु। जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक के शानदार नौ विकेट की बदौलत नॉर्थ जोन ने दलीप...
राष्ट्रीय  खेल 
जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर के शानदार प्रदर्शन ने सेमीफाइनल में पहुंचाया

बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, सुकवा-डुकवा डैम ओवरफ्लो; छोड़ा गया पानी

नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बबीना ब्लॉक क्षेत्र में पिछले 24 घंटे...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, सुकवा-डुकवा डैम ओवरफ्लो; छोड़ा गया पानी

उत्तर प्रदेश

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को पूरा शहर अकीदत, उल्लास और भाईचारे के रंग में रंगा नजर...
उत्तर प्रदेश 
मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ में नहर के रेगुलेटर में मिले दो शव, एक के हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू

सोमवार रात दो युवकों के नहर में कूदने की सूचना से जुड़ रहे तार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नहर के रेगुलेटर में मिले दो शव, एक के हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू

बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, सुकवा-डुकवा डैम ओवरफ्लो; छोड़ा गया पानी

नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बबीना ब्लॉक क्षेत्र में पिछले 24 घंटे...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, सुकवा-डुकवा डैम ओवरफ्लो; छोड़ा गया पानी

महोबा में बारिश बनी काल, मकान गिरने से बुजुर्ग दंपति की मौत

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर मलबे में दबे लोगों को निकाला बाहर महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में बारिश बनी काल, मकान गिरने से बुजुर्ग दंपति की मौत