जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर के शानदार प्रदर्शन ने सेमीफाइनल में पहुंचाया

दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बेंगलुरु। जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक के शानदार नौ विकेट की बदौलत नॉर्थ जोन ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाले वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

लाल मिट्टी की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा और पूरे मुकाबले में 25 विकेट स्पिनरों ने हासिल किए। आबिद मुश्ताक ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट लेकर नॉर्थ जोन की जीत में अहम भूमिका निभाई। अंतिम दिन वेस्ट जोन को जीत के लिए 67 रन और नॉर्थ जोन को तीन विकेट की जरूरत थी। मुश्ताक और निशांत सिंधु ने महज 6.3 ओवर में वेस्ट जोन की पारी समेट दी।

हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की राह भारत के लिए हुई मुश्किल ये खबर भी पढ़े : हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की राह भारत के लिए हुई मुश्किल

चौथे दिन मुश्ताक ने मुशीर खान और रुतुराज गायकवाड़ की शतकीय साझेदारी के बाद वेस्ट जोन को झटका दिया था। अंतिम दिन उन्होंने तनुश कोटियन को बोल्ड कर शुरुआत की। इसके बाद तुषार देशपांडे को स्लिप में अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद निशांत सिंधु ने उर्विल पटेल को 25 रन पर एलबीडब्ल्यू कर वेस्ट जोन की पारी का अंत कर दिया।

नॉर्थ जोन की ओर से अर्शदीप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए। वहीं अंशुल कंबोज ने पहली पारी में 60 रन बनाने के बाद गेंद से भी प्रभाव छोड़ा और शम्स मुलानी तथा कोटियन के विकेट हासिल किए।

नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 251 और दूसरी पारी में 222 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्ट जोन की टीम 187 और 234 रन ही बना सकी। नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में तिलक वर्मा की कप्तानी वाले साउथ जोन से भिड़ेगा। दूसरा सेमीफाइनल ईस्ट जोन और गत चैंपियन सेंट्रल जोन के बीच होगा। दोनों मुकाबले 30 अगस्त से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम

श्री काली मंदिर में स्थापित हुई 9 फीट ऊंची शिव प्रतिमा

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई लखनऊ। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के शुभ अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
श्री काली मंदिर में स्थापित हुई 9 फीट ऊंची शिव प्रतिमा

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को पूरा शहर अकीदत, उल्लास और भाईचारे के रंग में रंगा नजर...