त्योहारों पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, पुलिस चौकन्नी

डीसीपी मो. मुश्ताक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा, गश्त से लेकर चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी के दिए निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

मोहनलालगंज,लखनऊ। आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर दक्षिणी जोन पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक ने गूगल मीट के माध्यम से जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और टीम भावना के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-08-25 at 21.13.46

जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण

गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, सभी सहायक पुलिस आयुक्त, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, चौकी व बीट प्रभारी, उपनिरीक्षक, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी तथा थानों पर तैनात साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी शामिल हुए। डीसीपी ने त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने के लिए थाना स्तर पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

आयोजकों से समन्वय और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त
डीसीपी ने सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को देखते हुए आयोजकों और दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों से लगातार समन्वय बनाए रखें। किसी भी विवाद या तनाव की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने के साथ ही पुलिस की मौजूदगी प्रभावी रूप से दिखाई देनी चाहिए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकता के अनुसार डायवर्जन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

चेकिंग के साथ निगरानी और महिला सुरक्षा पर जोर....
त्योहारों के मद्देनजर डीसीपी ने अधिकारियो को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग करने तथा चेकिंग की फोटो और वीडियो मीडिया सेल को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल पंजीकरण और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने को कहा गया। एंटी रोमियो टीमों को नियमित गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा की भी समीक्षा....
डीसीपी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों की प्रतिदिन रिपोर्ट समय से उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही थाना स्तर पर नियुक्त मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा। शासन और उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों एवं एसओपी के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सत्यापन और आईजीआरएस जांच में लापरवाही न हो...
डीसीपी ने यक्ष एप के माध्यम से सत्यापन का कार्य करने वाले आरक्षी, मुख्य आरक्षी और उपनिरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा कर सही तरीके से सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में भी लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। डीसीपी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक संदर्भ की जांच के दौरान जांचकर्ता द्वारा मौके का स्थलीय निरीक्षण किया जाए और जांच पूरी होने के बाद आवेदक अथवा वादी से फीडबैक भी लिया जाए।

जाम और दुर्घटना की सूचना पर तत्काल पहुंचेगी सीसी टीम....
थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर गठित सीसी टीम क्षेत्र में जाम अथवा सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। वहीं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, रैन बसेरा, सर्राफा दुकान, कपड़े की दुकान समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अभियान चलाकर निरीक्षण करने और संबंधित संचालकों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध करने को कहा गया।

अपराधियों पर भी रहेगी पैनी नजर...
डीसीपी मो. मुश्ताक ने सभी अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की ड्यूटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अपराध की रोकथाम, अपराधियों का सत्यापन, लंबित अपराधों का शीघ्र अनावरण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाए। त्योहारों के दौरान दक्षिणी जोन में पुलिस की सतर्कता और निगरानी बढ़ाए जाने से शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर, जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया

प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर, जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया

पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, दर्दनाक हादसे मे 15 शिशुओं की मौत

इस्लामाबाद। राजधानी इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्ड में बुधवार सुबह करीब...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, दर्दनाक हादसे मे 15 शिशुओं की मौत

कंगना- तापसी पन्नू विवाद पर तापसी ने मीडिया को ठहराया जिम्मेदार

आगामी फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर लॉन्च पर दी तापसी ने टिप्पणी अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुराना...
मनोरंजन 
कंगना- तापसी पन्नू विवाद पर तापसी ने मीडिया को ठहराया जिम्मेदार

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात-प्रो. जयन्त खोत

  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते कार्यक्रम...
‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात-प्रो. जयन्त खोत

छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर कला (महुआबारी) से जुड़े विवाद में अब एक महिला की...
उत्तर प्रदेश 
छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

उत्तर प्रदेश

छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर कला (महुआबारी) से जुड़े विवाद में अब एक महिला की...
उत्तर प्रदेश 
छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम