सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर, जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

शाहजहांपुर। हर साल की तरह इस साल भी पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा साहब का यौमे विलादत जश्ने ईद मिलादुन्नबी बहुत शानो शौकत के साथ मनाया गया। इस दिन सुबह से ही हर मुसलमान खुश और हाथों में हरा झण्डा लिये नज़र आए क्योंकि मौका था निकालने वाले जुलूस-ए मीलाद का, पैगम्बरे इस्लाम की यौमे विलादत के मौके पर सुबह बाद नमाज फज़र हजारों की तादाद में लोग रीबा मैरिज लान पहुंचने लगे और वहां पर मुक़द्दस तर्बरूकात की जियारत कराई गई। जहां पर शहर पेश इमाम मौलाना अहमद मंजरी की सरपरस्ती में जलसे का आयोजन हुआ। शहर इमाम ने बताया कि 12 रबी-उल-अव्वल का दिन मुसलमानों के लिए सबसे बड़ी खुशी का दिन है इस दिन सरकार के दीवानों में खुशी की लहर दौड़ती है और इस दिन खुशी मनाने वाले को अल्लाह जन्नत अता फरमाये फिर शहर इमाम ने जुलूस-ए मीलाद को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जुलूस-ए मीलाद हाफ़िज़ अनीस अत्तारी के नेतृत्व में रवाना हुआ और सरकार की आमद मरहबा के नारे गूंजने लगे और जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया रास्ते मे लोगों ने जगह-जगह पर लंगर तकसीम किया। जुलूस रेलवे स्टेशन रोड होता हुआ पुवायां रोड, टाउन हॉल,लाल इमली चौराहा होता हुआ घंटाघर आदि जगहों से होता हुआ अंटा स्थित कटहल वाली मस्जिद में मैदान पर पहुंचा। जहां अंत में हाफ़िज़ अनीस अत्तारी ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की और मुल्क में अमनों अमान कायम रहे, इसके बाद सलातो सलाम हुआ। जुलूस ए मिलाद में एडीएम, एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट साथ में प्रशासन अमला भी मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के भी रहे पुख्ता इंतजाम किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारियों ने भी सभी को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी। इस मौक पर मुख्य रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खां, सैयद कासिम रजा़, राहत अली खां, गुलाम गौस खां, मो. रिजवान, महजूज खां, अहसान रजा, मोहम्मद शाहनवाज, रिजवान अत्तारी, मुजीब अत्तारी, मोहम्मद फैजान सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

परीक्षा परिणाम 60.27 प्रतिशत रहा धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जुलाई माह में आयोजित मैट्रिक द्वितीय...
हिमाचल 
हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराध के हॉटस्पॉट और संभावित हॉटस्पॉट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...
उत्तराखंड 
स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के, 500 साल पुराने होने का दावा

सिक्कों पर उर्दू की लिखावट  चंडीगढ़। मोहाली में पड़ने वाले खरड़ के नजदीक और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के...
पंजाब 
खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के, 500 साल पुराने होने का दावा

उत्तर प्रदेश

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर कला (महुआबारी) से जुड़े विवाद में अब एक महिला की...
उत्तर प्रदेश 
छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम