हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

बोर्ड की पहल से बचा छात्रों का साल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • परीक्षा परिणाम 60.27 प्रतिशत रहा

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जुलाई माह में आयोजित मैट्रिक द्वितीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम 60.27 प्रतिशत रहा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी छात्रहित में शुरू की गई मैट्रिक ड्यूल बोर्ड परीक्षा व्यवस्था सफल साबित हुई है। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था के कारण हजारों विद्यार्थियों का कीमती साल बर्बाद होने से बचा है। मार्च 2026 से लागू की गई इस प्रणाली के फलस्वरूप मुख्य एवं द्वितीय परीक्षा का संयुक्त उत्तीर्ण प्रतिशत अब बढ़कर 89.54 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो बोर्ड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें बिना एक वर्ष गंवाए अपने परिणाम में सुधार का अवसर देना है। उन्होंने संयुक्त परिणाम के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि मुख्य एवं द्वितीय परीक्षा को मिलाकर कुल 91,060 परीक्षार्थियों में से 81,110 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के बाद हिमाचल के कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस के बाद हिमाचल के कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित

दूसरी परीक्षा में 60.27 प्रतिशत विद्यार्थी पास
डॉ. शर्मा ने बताया कि जुलाई 2026 में आवश्यक सुधार, कम्पार्टमेंट, वैकल्पिक सुधार एवं अतिरिक्त विषयों के लिए आयोजित मैट्रिक द्वितीय परीक्षा में कुल 8,181 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 4,930 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिससे इस परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.27 प्रतिशत रहा।

इसके अलावा 1,774 विद्यार्थी कम्पार्टमेंट तथा 1,316 विद्यार्थी आवश्यक पुनरावृत्ति की श्रेणी में रहे। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए डॉ. शर्मा के निर्देशानुसार प्रमाण-पत्रों की प्रतियां डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को आगे के दाखिले एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुनर्मूल्यांकन एवं पुनः जांच के लिए 9 सितंबर तक आवेदन
बोर्ड अध्यक्ष ने जानकारी दी कि जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनः जांच के लिए 9 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रति विषय पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1,000 तथा पुनः जांच शुल्क 800 निर्धारित किया गया है। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल संबंधित विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। बिना शुल्क के भेजे गए अथवा सीधे ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

परीक्षा परिणाम 60.27 प्रतिशत रहा धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जुलाई माह में आयोजित मैट्रिक द्वितीय...
हिमाचल 
हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराध के हॉटस्पॉट और संभावित हॉटस्पॉट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...
उत्तराखंड 
स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

उत्तर प्रदेश

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर

प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
उत्तर प्रदेश 
सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर