‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात-प्रो. जयन्त खोत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का किया शुभारंभ, प्रतापगढ़ में हुआ सजीव प्रसारण

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रतापगढ़ के तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में किया गया। कार्यक्रम का अवलोकन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष प्रो. जयन्त खोत, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य कुमार प्रजापति, उपजिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रतापगढ़ डिपो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. जयन्त खोत ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं एवं बेटियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना प्रदेश की वरिष्ठ महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल है। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में बिना शुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।  प्रो. खोत ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार, खेल, प्रशासन, कला, विज्ञान और अन्य सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. जयन्त खोत ने उपस्थित महिलाओं को मिष्ठान एवं परिधान भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस यात्रा योजना को सराहनीय पहल बताते हुए इसका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रतापगढ़ डिपो के अधिकारी एवं कर्मचारी सुरेश चन्द्र पाण्डेय, शिवाकान्त मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, रत्नाकर तिवारी, बृजेश सिंह, जय प्रकाश, सत्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक प्रथम महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

परीक्षा परिणाम 60.27 प्रतिशत रहा धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जुलाई माह में आयोजित मैट्रिक द्वितीय...
हिमाचल 
हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराध के हॉटस्पॉट और संभावित हॉटस्पॉट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...
उत्तराखंड 
स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

उत्तर प्रदेश

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर

प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
उत्तर प्रदेश 
सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर