ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को मारा चाकू

रायपुर में जानलेवा हमला, चाकूबाजी में तीन युवक घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को चाकू मार दिया। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके की है। बताया जा रहा है कि जूलुस के दौरान हंगामा हो गया। पुराने विवाद को लेकर आरोपित और तीन युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया। मारपीट के दौरान दो अन्य युवकों को भी चाक़ू से चोटें आई हैं। इनमें एक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की जानकारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में आरिफ सोफिया खान उर्फ मोंटी, निवासी ईदगाह भाटा, का नाम सामने आया है। आरोपित पहले भी आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस के रिकॉर्ड में रहा है।

भगवान शिव-राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पहुंचा कटघोरा ये खबर भी पढ़े : भगवान शिव-राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पहुंचा कटघोरा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने तुरंत मौके पर मोर्चा संभाला। घटना को अंजाम देकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले मुख्य आरोपित (हिस्ट्रीशीटर) सहित कुछ संदिग्धों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार और जुलूस के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपितों के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम

श्री काली मंदिर में स्थापित हुई 9 फीट ऊंची शिव प्रतिमा

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई लखनऊ। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के शुभ अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
श्री काली मंदिर में स्थापित हुई 9 फीट ऊंची शिव प्रतिमा

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को पूरा शहर अकीदत, उल्लास और भाईचारे के रंग में रंगा नजर...