फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई महिला, GRP ने देवदूत बनकर बचाई जान

ट्रेन के नीचे फंसी 42 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षित निकाला, एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुई 42 वर्षीय महिला को जीआरपी पुलिस ने देवदूत  बनकर उसे बचाया पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेन्स की मदद से जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 पर मऊ एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय से जीआरपी को एक महिला के ट्रेन से घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

आत्मनिर्भरता से रोजगार के साथ बढ़ता है सामाजिक सम्मान-सचिव शांभवी ये खबर भी पढ़े : आत्मनिर्भरता से रोजगार के साथ बढ़ता है सामाजिक सम्मान-सचिव शांभवी

पुलिस ने देखा कि 42 वर्षीय महिला ट्रेन के नीचे घायल अवस्था में हुई थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट लगने की बजह से रक्तस्राव हो रहा था। महिला होश में थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने महिला आरक्षी की मौजूदगी में बिना समय गंवाए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।इसके बाद एम्बुलेन्स को मौके पर बुलाया गया। महिला के पास मिले की-पैड मोबाइल पर आये फोन के माध्यम से पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। सम्पर्क के दौराम  महिला को अपनी पत्नी बताया। पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के लिए कहा।

एम्बुलेन्स पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों की मदद से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जीआरपी की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से महिला को समय रहते उपचार मिल सका। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक कौशल किशोर मिश्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, महिला कांस्टेबल दीक्षा सिंह, आरपीएफ के एएसआई प्रभु दयाल मीना और कांस्टेबल योगेश यादव की भूमिका सराहनीय रही

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को पूरा शहर अकीदत, उल्लास और भाईचारे के रंग में रंगा नजर...
उत्तर प्रदेश 
मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ में नहर के रेगुलेटर में मिले दो शव, एक के हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू

सोमवार रात दो युवकों के नहर में कूदने की सूचना से जुड़ रहे तार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नहर के रेगुलेटर में मिले दो शव, एक के हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू

ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को मारा चाकू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को चाकू मार...
छत्तीसगढ़ 
ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को मारा चाकू

जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर के शानदार प्रदर्शन ने सेमीफाइनल में पहुंचाया

बेंगलुरु। जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक के शानदार नौ विकेट की बदौलत नॉर्थ जोन ने दलीप...
राष्ट्रीय  खेल 
जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर के शानदार प्रदर्शन ने सेमीफाइनल में पहुंचाया

बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, सुकवा-डुकवा डैम ओवरफ्लो; छोड़ा गया पानी

नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बबीना ब्लॉक क्षेत्र में पिछले 24 घंटे...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, सुकवा-डुकवा डैम ओवरफ्लो; छोड़ा गया पानी

उत्तर प्रदेश

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को पूरा शहर अकीदत, उल्लास और भाईचारे के रंग में रंगा नजर...
उत्तर प्रदेश 
मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ में नहर के रेगुलेटर में मिले दो शव, एक के हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू

सोमवार रात दो युवकों के नहर में कूदने की सूचना से जुड़ रहे तार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नहर के रेगुलेटर में मिले दो शव, एक के हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू

बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, सुकवा-डुकवा डैम ओवरफ्लो; छोड़ा गया पानी

नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बबीना ब्लॉक क्षेत्र में पिछले 24 घंटे...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, सुकवा-डुकवा डैम ओवरफ्लो; छोड़ा गया पानी

महोबा में बारिश बनी काल, मकान गिरने से बुजुर्ग दंपति की मौत

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर मलबे में दबे लोगों को निकाला बाहर महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में बारिश बनी काल, मकान गिरने से बुजुर्ग दंपति की मौत