संगठन की मजबूती के लिए संवाद 30 को 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ।  राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री  चौधरी जयंत सिंह 30 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वह  पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं  संगठनात्मक चर्चा करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा को फिलहाल रोक दिया गया है। 
रालोद मुख्यालय पर गुरवार को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि  आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकतार्ओं में नई ऊर्जा का संचार करने और सभी क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा होगी। रालोद लगातार समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ रहा है। विशेष रूप से ब्राह्मण समाज पार्टी के करीब आ रहा है। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सवर्ण समाज के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक चेहरे अपने समर्थकों के साथ दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया किइस कार्यक्रम विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता एवं समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे।  यह कार्यक्रम संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा। पार्टी अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और अन्य हिस्सों में मजबूत हो रही है। 

 प्रदेश कार्यसमिति अधर में 
आगामी चुनाव हो लेकर जहां एक ओर प्रमुख दल नये नये वायदे एवं टिकट वितरण के लिए सर्वे करा रहे हैं वहीं रालोद प्रदेश कार्यसमिति के गठन पर आत्ममंथन कर रहा है। प्रदेश कार्यसमिति का की घोषणा फिलहाल अभी टाल दी गयी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के नेतृत्व में करीब 3 साल पहले प्रदेश टीम का गठन किया गया था। जिसे तीन माह पूर्व जून में भंग कर दिया गया। इसके साथ ही जुलाई में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्र को बनाया गया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी छोड़ दिया। इसी माह  एश्वर्यराज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।  एश्वर्य राज सिंह ने बताया कि अभी मै सुल्तानपुर, बस्ती एवं जौनपुर का दौरा करके आया हूं। अभी कई जनपदों में जाना है। प्रदेश टीम में 33 प्रतिशत महिलाओं के साथ युवाओं एवं समाज के सभी वर्गो की भागीदारी होगी। साथ ही कर्मठ जुझाारु कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया जायेगा। 

छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को बांधी राखी ये खबर भी पढ़े : छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को बांधी राखी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

गर्मी से परेशान हुए लोग, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली लखनऊ। सरोजनी नगर राज्य सरकार को...