ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में सजी महफिल: नात-ओ-मनकबत पर झूमे लोग, हुई अमन की दुआ

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

शाहजहांपुर। मोहल्ला ऐमन जई जलाल नगर में ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें अल्लाह के एहकाम और रसूले पाक की सुन्नतों पर अमल करने और मोमिन बनकर जिंदगी गुजारने पर जोर दिया गया। बीती रात महफिल का आगाज तिलावते कुरआन ए पाक से हुआ।

हाज़रीन से खिताब करते हुए हाफिज अयूब हसन कदीरी ने कहा कि अल्लाह तआला ने कुरआन-ए-पाक में अपने बंदों को कामयाब जिंदगी गुजारने का हुक्म दिया है, जो लोग अल्लाह के हुक्म और रसूल-ए-पाक की सुन्नतों पर चलते हुए अपनी जिंदगी गुजारते हैं, वही दुनिया और आखिरत में कामयाब होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमान अपने दिलों में रसूले पाक की मोहब्बत कायम रखें। इश्क-ए-नबी से ही खुशहाली और तरक्की मुमकिन है। इस दौरान नात ख़्वां मोहम्मद आमिर, चमन खां, मोहम्मद असलम व मोहम्मद शद्दन खां ने नात व मनकबत पेश की।

‘खेलो इंडिया संवाद’ ने युवाओं में खेल संस्कृति को नई दिशा और ऊर्जा दी: कुलसचिव ये खबर भी पढ़े : ‘खेलो इंडिया संवाद’ ने युवाओं में खेल संस्कृति को नई दिशा और ऊर्जा दी: कुलसचिव

आखिर में मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। हाज़रीन में शिरीनी बांटी गई। इस मौके पर डा. ताहिर हुसैन, शब्बन खां, वसीम अहमद, डा. मोनिस खां, चमन खां, बब्बन खां, सादिक हुसैन, फिरोज अहमद, राशिद हुसैन, परवेज अहमद, चांद बाबू, गुफरान अहमद, उसमान, माजिद, तारिक, जावेद, नवेद, तालिब, आतिफ, अरबाज, आकिब, गुलरेज, दिलशाद, सुहैल, आदिल, फरमान, सलमान आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह,आर्थिक समृद्धि में सहायक हो सकता युवाओं को मिल रहा अवसर 
युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

लालगंज, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना...
मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

विधायक निधि से जीडीए ने कराया है कल्याण मंडपम का निर्माण,मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए...
सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 

रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के महान पर्व पर महानगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार

गढ़िया रंगीन में खाद्य सुरक्षा विभाग-पुलिस की संयुक्त छापेमारी; घर से पामोलीन, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, कास्टिक और अज्ञात रसायन...
उत्तर प्रदेश 
गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार