रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, पटना देवकली मेले से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
संवाददाता/ शमशाद खान
परौर/शाहजहांपुर। क्षेत्र के खजुरी का रहने वाला युवक अभिषेक 25 वर्षीय की पटना देवकली मेले से दर्शन कर घर लौट रहे समय अभिषेक की सड़क दुघर्टना में अकाल मौत हो गई इस हादसे की खबर मिलते ही हंसते खेलते परिवार की खुशियां चीख पुकार और करुण, क्रंदन में तब्दील हो गई परौर थाना क्षेत्र के गांव खजुरी निवासी अभिषेक पुत्र मदन सिंह पटना देवकली से मेला देखकर लौट रहे थे बाइक जैसे ही जहांगीराबाद ढाबा के समीप पहुंची तभी अचानक रास्ते में आए सांड से टकरा गई जिसमें अभिषेक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना पर आनन फानन पहुंची डायल 112 ने घायल युवक को नजदीकी उसावां पीएचसी में भर्ती कर दिया जहां डाक्टरों ने देखा और मृत्यु घोषित कर दिया घटना की सूचना जैसे ही परिवार को नोएडा में मिली परिवार में चीख पुकार मच गई पानीपत में रह रही बहन अंजलि भाई के लिए राखी लिए घर की तैयारी कर रही थी राखी बैग में रखी रह गई सूचना मिलते ही पछाड़ खाकर बेसुध हो गई रक्षाबंधन के दिन जिस घर में हंसी ठिठोली और खुशियां का माहौल था वहां अब केवल मां की चीत्कारें और बहनों का करुण विलाप सुनाई दे रहा है मृतक पाच भाई बहन थे जिसमें अभय 12साल छोटू 10 साल अंजलि 25 वर्षीय अमृता 17वषीय में मृतक अभिषेक सबसे बड़ा था, सालों पुरानी शहादत का गौरव लेकिन किस्मत की मार मृतक अभिषेक देश के महान सपूत, परमवीर चक्र विजेता शहीद यदुनाथ सिंह के परिवार का चिराग था शहीद के परिवार से ताल्लुक रखने के बाबजूद किस्मत की मार ऐसी थी अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिषेक के माता पिता नोएडा में रहकर हाड़ तोड़ मेहनत और मजदूरी करते हैं अभिषेक भी अपने परिवार का संबल बनने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा था परिजनों ने बताया कि महज एक साल पहले ही अभिषेक की शादी बड़े ही अरमानों के साथ हुई थी पत्नी के हाथों के मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह फीका भी नहीं पड़ा था कि काल ने उसके सुहाग को छीन लिया पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई वहीं बिलखाती मा और बहनों का रो रो कर बुरा हाल है अभिषेक अपने घर का सबसे बड़ा बेटा और पूरे परिवार का मुख्य सहारा था उसकी अस्मत मौत से छोटे भाई बहनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
