स्व0मान सिंह उर्फ बेचा की स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित टापा खुर्द में रक्षाबंधन से पूर्व स्वर्गीय मान सिंह राठौर उर्फ बेचा की स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से पहुंचे नामचीन पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया मुकाबलों के दौरान अखाड़े के चारों ओर हजारों दर्शकों की भीड़ मौजूद रही आयोजित दंगल में 60 से अधिक कुश्तियां कराई गईं  आयोजित दंगल में पहलवानों के बीच हुए एक के बाद एक मुकाबलों में दर्शकों को शानदार कुश्ती देखने को मिली। विजयी पहलवानों को आयोजकों की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य पहलवानों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। दंगल में लाखों रुपये के पुरस्कार वितरित किये गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया। उसके बाद अखाड़े में कुश्तियों का सिलसिला शुरू हुआ। दंगल की अंतिम और सबसे आकर्षक कुश्ती ढाई लाख रुपये की करायी गयी, जिसमें रामेश्वर पहलवान और आर्यन पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों के बीच हुए जोरदार मुकाबले ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में दंगल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस मौके पर मोहित राठौर ने कहा कि उनके परिवार की ओर से वर्षों से चली आ रही कुश्ती और दंगल की परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना परिवार का संकल्प है। क्षेत्रीय लोगों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए खुशी जताई।
पहलवानों के दमदार दांव-पेच, हजारों दर्शकों का उत्साह और लाखों रुपये के पुरस्कारों के चलते टापा खुर्द का यह दंगल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह,आर्थिक समृद्धि में सहायक हो सकता युवाओं को मिल रहा अवसर 
युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

लालगंज, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना...
मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

विधायक निधि से जीडीए ने कराया है कल्याण मंडपम का निर्माण,मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए...
सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 

रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के महान पर्व पर महानगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार

गढ़िया रंगीन में खाद्य सुरक्षा विभाग-पुलिस की संयुक्त छापेमारी; घर से पामोलीन, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, कास्टिक और अज्ञात रसायन...
उत्तर प्रदेश 
गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार