शिव महापुराण कथा के अवसर पर "आभा " एवं "शिवार्चन पद्धति" नामक पुस्तकों का विमोचन हुआ

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित छठवें दिन के श्री शिव महापुराण एवं रूद्रमहायज्ञ का आयोजन का शुभारम्भ आज बुधवार को आई ऍम ए अध्यक्ष डॉ जलज गुप्ता, सचिव डॉ विनोद अग्रवाल, डॉ देवेंद्र शास्त्री,यज्ञपति नीरज जिंदल श्रीमती शिल्पा जिंदल, प्रधान यजमान राकेश गोयल, श्रीमती मीरा गोयल एवं समिति के पदाधिकारीयों विनोद चतुर्वेदी, दीपक अग्रवाल एल आई सी, पवन अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, भोलेश्वर दीक्षित,ब्रम्हानंद यादव माधव डेरी, गौरव गोयल ने माँ सरस्वती व व्यास गद्दी एवं भागवत जी का पूजन कर किया
इसके उपरांत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बन्धुओं का सम्मान प्रणव पुरी महाराज  व आयोजन समिति द्वारा किया गया।
कथा के छठवें दिन की कथा में प्रणवपूरी महाराज के श्रीमुख से
कल शिव-पार्वती विवाह प्रसंग जहाँ विश्राम हुआ था, वहीं से आज की पावन कथा का शुभारम्भ हुआ।
कथा व्यास ने बताया कि तारकासुर के अत्याचार से जब सभी देवता त्रस्त हो गये। तब तारकासुर के वध के लिए भगवान शिव और माता पार्वती के तेज से  कार्तिकेय जी का दिव्य जन्म हुआ। छह कृतिकाओं द्वारा पालन-पोषण होने से उनका नाम कार्तिकेय पड़ा। आगे चलकर बाल्यावस्था में ही उन्होंने महापराक्रमी तारकासुर का वध कर देवताओं को भयमुक्त किया।
इसके पश्चात कथा में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के जन्म का मनमोहक वर्णन किया गया। माता पार्वती ने अपने उबटन से एक बालक की रचना की और उन्हें द्वारपाल के रूप में नियुक्त किया। जब भगवान शिव आये तो बालक ने उन्हें रोक दिया। क्रोधवश भगवान शिव ने उनका मस्तक धड़ से अलग कर दिया। माता पार्वती के विलाप करने पर भगवान शिव ने गज के मस्तक को जोड़कर उन्हें पुनः जीवित किया और प्रथम पूज्य होने का वरदान दिया।
कथा के अंतिम पड़ाव में भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर और अन्य दैत्यों के वध का वर्णन किया गया, जिसमें बताया गया कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब-तब भोलेनाथ दुष्टों का संहार कर धर्म की स्थापना करते हैं।
कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ आज की कथा को विश्राम दिया गया।
 समिति के पदाधिकारी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कल समापन दिवस और प्रसादी के कारण सतावे दिन की कथा 2 बजे से प्रारम्भ होगी।
वही कथा समापन से पूर्व वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद प. हरिकिशोर दीक्षित के व्यक्तिव कृतित्व पर आधारित "आभा "नामक  एवं "शिवार्चन पद्धति" नामक पुस्तकों का विमोचन विधायक मनीष असीजा, डॉ गणेश शर्मा, डॉ एस पी एस चौहान, ओंकारनाथ विज, प्रवीन अग्रवाल एवं अनुप चंद्र जैन आदि द्वारा किया गया।
कथा के आयोजकों द्वारा बताया गया,कल दिन गुरुवार कथा को विश्राम दिया जायेगा ,माता बहिन जिन्होंने कलश उठाये थे, वो अपने कलश भी प्राप्त करलें।
आज कथा में भाग लेने वाले भक्तजनों में, ब्रजेश यादव, राजेश दुबे आदर्श, गौरव गोयल, राकेश अग्रवाल नवरंग, मोहन जिंदल, , हनुमान प्रसाद गर्ग, ओम प्रकाश शर्मा, नितिन अग्रवाल, अमित जैन, पवन अग्रवाल, हरिओम वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

काठमांडू। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल