आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने का आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मामले में भी था वांछित

लखनऊ। आशियाना थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र भगवान दीन, निवासी फिरंगीखेड़ा, थाना आशियाना, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक मामले में वांछित था और दूसरे चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया था।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 की रात रुचिखंड-2, शारदानगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी हो गए थे। मामले में संजय सिंह की तहरीर पर 13 अगस्त को थाना आशियाना में मुकदमा अपराध संख्या 213/2026, धारा 305(क) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शुभम मेंहदियान कर रहे थे।

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

इसी दौरान 26 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे बीबीएयू विश्वविद्यालय की दीवार पर लगी रेलिंग चोरी कर ऑटो रिक्शा में ले जाते हुए एक व्यक्ति को विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सुरक्षा पर्यवेक्षक विजय बहादुर सिंह ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। आरोपी की पहचान शैलेन्द्र प्रताप के रूप में हुई थी। इस मामले में 27 अगस्त को थाना आशियाना में मुकदमा अपराध संख्या 221/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शैलेन्द्र प्रताप को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।पुलिस की जांच में इसी मुकदमे में सचिन पुत्र भगवान दीन का नाम भी सामने आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

चोरी के बिजली के तार के साथ पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त की रात उपनिरीक्षक शुभम मेंहदियान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर देवीखेड़ा से इको गार्डेन की ओर जाने वाली सड़क, बंगला बाजार के पास घेराबंदी कर सचिन को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के बिजली के तार बरामद किए। इनमें कुछ तार जली हुई अवस्था में और कुछ सही स्थिति में थे। पूछताछ और नाम-पते के सत्यापन के बाद पुलिस ने पाया कि यही आरोपी निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने के मामले में वांछित था और बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मुकदमे में भी उसका नाम सामने आया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सचिन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में आशियाना थाने में चोरी के प्रयास से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2023 में जीआरपी चारबाग, लखनऊ में लूट और चोरी का माल रखने से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था।

इन मामलों का हुआ खुलासा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आने की जानकारी दी है।मुकदमा अपराध संख्या 213/2026, धारा 305(क) बीएनएस, थाना आशियाना।मुकदमा अपराध संख्या 221/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना आशियाना।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम मेंहदियान, उपनिरीक्षक मनीष सिंह, उपनिरीक्षक अग्रचारी यादव, मुख्य आरक्षी चालक सुमित सिंह यादव और आरक्षी पंकज कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एमपी के ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष के बाद फिर आए 350 दिग्गज

भोपाल/निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला स्थित पवित्र नगरी ओरछा में 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय जनता...
बिहार 
एमपी के ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष के बाद फिर आए 350 दिग्गज

आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मामले में भी था वांछित
उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के...
पंजाब 
अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश

आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मामले में भी था वांछित
उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच...
उत्तर प्रदेश 
   टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद