जिलाबदर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, माल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। माल थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को छह महीने के लिए लखनऊ जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह अवधि पूरी होने से पहले ही जिले में वापस आ गया।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को माल पुलिस और स्वाट टीम उत्तरी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जिलाबदर अपराधी सनी सिंह उर्फ सत्या थाना माल क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सैमसी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी सिंह उर्फ सत्या पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, निवासी ग्राम नरायनपुर, थाना माल, लखनऊ, उम्र करीब 31 वर्ष के रूप में हुई है।

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी ये खबर भी पढ़े : एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

छह महीने के लिए हुआ था जिलाबदर

पुलिस के मुताबिक, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), कमिश्नरेट लखनऊ की अदालत में वाद संख्या 92(62)/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सनी सिंह को 21 अगस्त 2026 से छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया था।आरोप है कि जिलाबदर की अवधि पूरी होने से पहले ही सनी सिंह लखनऊ जिले की सीमा में वापस आ गया। पुलिस ने इसे जिलाबदर आदेश का उल्लंघन मानते हुए उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 10 के तहत माल थाने में मु0अ0सं0 185/2026 दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सनी सिंह उर्फ सत्या के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ थाना माल में वर्ष 2020 में धारा 307/506, वर्ष 2023 में धारा 323/506, वर्ष 2024 में धारा 147/323/504/506 तथा वर्ष 2025 और 2026 में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अलीगंज थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

अभियुक्त की गिरफ्तारी में माल थाना पुलिस और डीसीपी उत्तरी की स्वाट/सर्विलांस टीम की भूमिका रही। कार्रवाई में उपनिरीक्षक गिरीश दत्त पांडेय, उपनिरीक्षक राहुल पांडेय समेत थाना माल के पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं स्वाट/सर्विलांस टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने किया।पुलिस का कहना है कि जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी...
राष्ट्रीय 
हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

क्वि। इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

उत्तर प्रदेश

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन