रूस के आईसीबीएम का सफल परीक्षण, मिसाइल ताकत से सैना को मिली मजबूती

आईसीबीएम से साधा हजारों किमी का लक्ष्य

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मॉस्को। रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल को उत्तर-पश्चिमी अर्खांगेल्स्क क्षेत्र स्थित प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया और इसका टेस्ट वॉरहेड देश के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप स्थित कुरा ट्रेनिंग रेंज तक पहुंचा।

रूस की अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रशिया टुडे (आरटी) ने रक्षा मंत्रालय के शुक्रवार को जारी बयान के हवाले से बताया कि परीक्षण के दौरान निर्धारित सभी लक्ष्य और कार्य पूरी तरह हासिल किए गए। मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण से मिसाइल की तकनीकी क्षमता और उड़ान संबंधी विशेषताओं की पुष्टि हुई है।

पीओके के 17वें प्रधानमंत्री बने इफ्तिखार गिलानी, शपथ के बाद भारत पर साधा निशाना ये खबर भी पढ़े : पीओके के 17वें प्रधानमंत्री बने इफ्तिखार गिलानी, शपथ के बाद भारत पर साधा निशाना

रूस ने परीक्षण में इस्तेमाल की गई मिसाइल का सटीक नाम नहीं बताया। हालांकि, मंत्रालय ने इसे मोबाइल-लॉन्च सॉलिड-फ्यूल सिस्टम बताया है। यह परीक्षण रूस की स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्स की एक ट्रेनिंग एक्सरसाइज का हिस्सा था। अभ्यास के दौरान एक मोबाइल आईसीबीएम लॉन्च बैटरी को दूरदराज के इलाके में तैनात किया गया, जिसके बाद मिसाइल लॉन्च करने की पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

रूस इससे पहले अपनी अत्याधुनिक आरएस-28 सरमत आईसीबीएम का परीक्षण कर चुका है। रिपोर्टों के मुताबिक, सरमत कई री-एंट्री व्हीकल्स के जरिए भारी परमाणु वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। इसे रूस की रणनीतिक परमाणु क्षमता का अहम हिस्सा माना जाता है।

रिपोर्टों के अनुसार, सरमत के साथ हाइपरसोनिक ग्लाइडर तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसी तकनीक से लैस वॉरहेड बेहद तेज गति से लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है और एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने के लिए अपनी दिशा में बदलाव कर सकता है।

रूस की स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्स के कमांडर जनरल सर्गेई काराकाएव ने कहा है कि रूसी सेना साल के अंत तक अपनी पहली मिसाइल रेजिमेंट को नए हथियार सिस्टम से लैस करने की तैयारी कर रही है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले आरएस-28 सरमत को रूस का बेहद शक्तिशाली मिसाइल सिस्टम बता चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि यह बड़ी मात्रा में पेलोड ले जाने में सक्षम है और इसकी लंबी दूरी रूस की रणनीतिक क्षमता को मजबूत करती है।

पुतिन के मुताबिक, रूस ने अपनी मिसाइल क्षमताओं के विकास पर इसलिए जोर दिया क्योंकि मॉस्को को बदलते सुरक्षा माहौल में अपनी रणनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने इन प्रयासों को रणनीतिक शक्ति संतुलन बनाए रखने से जोड़ा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

त्रिशूली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद त्रिशूली में हालात बेहद खराब हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

सुरंग के प्रवेश द्वार को खोलने के लिए मलबा हटाने और खुदाई का काम तेज काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

उत्तर प्रदेश

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई