नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

बाढ़ पीड़ित बोला- '26 अगस्त को कहा था भाग जाओ, अभी तक संपर्क नहीं'

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

त्रिशूली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद त्रिशूली में हालात बेहद खराब हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू टीमें प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी मदद देने में लगी हुई हैं।

बाढ़ से प्रभावित दिनेश ने आईएएनएस से अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, "हम 17 साल से त्रिशूली में रह रहे हैं। हमारा कबाड़ का बिजनेस है और हमारा एक गोदाम था, जो ढह गया है। हमारे दो भाई भी लापता हैं और अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। 26 अगस्त को हमने उन्हें फोन करके कहा था कि भाग जाओ, क्योंकि हम चीन बॉर्डर के पास थे, जहां से पानी आया था। अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है।"

पेरिस में भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर तैयार, सितंबर से करे दर्शन ये खबर भी पढ़े : पेरिस में भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर तैयार, सितंबर से करे दर्शन

एक बाढ़ प्रभावित महिला ने बताया कि कैसे उन्हें अचानक भागना पड़ा। महिला ने कहा, "हमें बिदुर की तरफ जाने की सूचना मिली थी। हमें बताया गया था कि पानी बढ़ गया है। यहां पानी काफी ऊपर तक आ गया था। पुलिस ने हमें यहां से जाने से मना कर दिया और वापस भेज दिया। हमारा पूरा परिवार इसी घर में रहता और सोता था। हम किसी तरह ऊंची जगह पर पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन जब पानी आया तो हम अपना सामान भी बाहर नहीं निकाल सके।"

वहीं, मौके पर मौजूद नेपाल पुलिस के एएसआई राहुल सुनार ने बचाव अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हम नुवाकोट में ड्यूटी पर हैं। हमें अभी तक कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला है, न ही कोई शव मिला है। हमारा मुख्य फोकस सड़क को साफ करना है। हम लोगों को उनके घरों से भी बचा रहे हैं। हमें नहीं पता कि बचाव अभियान कब तक चलेगा। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, यह कब तक पूरा होगा, इसे हम बता नहीं सकते।"

त्रिशूली में लगातार हो रहे बचाव कार्य के बीच कई परिवार अपने लापता परिजनों की तलाश में हैं। जिनका सब कुछ बाढ़ में बह गया है, वे ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीमें घर-घर जाकर लोगों को निकाल रही हैं और सड़कों पर जमा मलबा हटाने का काम कर रही हैं ताकि मदद पहुंचाई जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

स्वाइन फ्लू को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति को लेकर योगी सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाइन फ्लू को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

सीनियर सिटिजन होम, फ्रेगरेंस पार्क का शुभारंभ 

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी में दो तोहफा दिया। शहर के गोमतीनगर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीनियर सिटिजन होम, फ्रेगरेंस पार्क का शुभारंभ 

जेन-जी, बेबी बूमर्स या जेन-एक्स हो, विकास में सबकी भूमिका: राजनाथ

लाला लाजपात राय के नाम पर पार्कका शुभारम्भ, भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण लखनऊ। चौक क्षेत्र में शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
जेन-जी, बेबी बूमर्स या जेन-एक्स हो, विकास में सबकी भूमिका: राजनाथ

जेन अलफा इम्पैक्ट, सुधरने लगे  स्कूल

लखनऊ। स्कूली छात्र यानी जेन अल्फा के आंदोलन का असर अब दिखने लगा है। स्कूलों की दशा एवं दिशा बदलने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेन अलफा इम्पैक्ट, सुधरने लगे  स्कूल

पीजीआई:नहीं खुला स्वाइन फ्लू वार्ड

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में स्वाइन फ्लू के नए प्रकोप, संस्थान में एक समर्पित आइसोलेशन वार्ड खोले जाने...