नेपाल त्रासदी पर नेताओं ने जताया दुख, केंद्र-यूपी सरकार ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

कीर्ति वर्धन सिंह ने हेल्पलाइन शुरू किए जाने की जानकारी दी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

स्वतंत्र देव सिंह बोले- यूपी में अधिकारी सतर्क

बलिया। नेपाल में आई बाढ़ पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, "जिस दिन यह दुखद घटना हुई, उसी दिन हमारे मिशन ने तुरंत 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू की और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इसका मकसद हालात पर नजर रखना और यह जानना था कि कहां क्या हो रहा है और कहां खासतौर पर मदद की जरूरत है। इसके साथ ही, वहां फंसे या मौजूद भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाना और उन्हें आ रही दिक्कतों को दूर करना भी इसका उद्देश्य था।" 

नेपाल त्रासदी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "नेपाल त्रासदी पर हम सभी दुखी हैं, इससे पूरा विश्व दुखी है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। जितने भी लोगों की जान चली गई है, ईश्वर से प्रार्थना है कि अपने चरणों में स्थान दें। केंद्र सरकार की ओर से हर प्रकार से मदद की जा रही है। उत्तर प्रदेश में हम लोग भी सतर्क हैं। सभी अधिकारीगण सड़कों पर हैं। हमारी पूरी तैयारी है।"

रक्षाबंधन की मिठास में घोला जा रहा था जहर,अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़    ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन की मिठास में घोला जा रहा था जहर,अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़   

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, जो बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनों को खो दिया है और प्रभावित लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"

दिनेश शर्मा ने कहा, "यह न केवल नेपाल के लिए एक त्रासदी है, बल्कि पूरे हिमालयी क्षेत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है। इस आपदा में 500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। यह बेहद संवेदनशील और गंभीर स्थिति है।"

सपा नेता फखरुल हसन चांद ने कहा, "नेपाल की घटना पर सपा दुख व्यक्त करती है। हम लोगों की सोच से भी ज्यादा यह त्रासदी है। सपा मृतक परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती है। समाजवादी पार्टी की ओर से मांग है कि जो भारतीय वहां फंसे हुए हैं, उनको सुरक्षित वापस निकाला जाए और लापता लोगों का पता लगाया जाए।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी...
राष्ट्रीय 
हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

क्वि। इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

उत्तर प्रदेश

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन