नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिनः अब तक 389 लोगों के शव बरामद, 977 व्यक्ति लापता

रसुवा में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से भारी तबाही

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लापता लोगों में सुरक्षाबलों के जवान और 517 विदेशी नागरिक शामिल

काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बुधवार सुबह तिब्बत से आए जल सैलाब से विकराल हुई भोटेकोशी ने अपार जन-धन को निगल लिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 389 शव बरामद किए गए हैं और 977 लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी/एनडीआरआरएमए) ने गुरुवार देररात एक्स पर जारी नई पोस्ट (छठवीं रिपोर्ट) में यह जानकारी दी।

एनडीआरआरएमए ने कहा कि यह आंकड़े जिला प्रशासन कार्यालयों और राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्रों से प्राप्त सूचना पर आधारित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लापता बताए गए 977 लोगों में से 28 नेपाल पुलिस के जवान, 45 नेपाल सेना के जवान, 13 आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल के जवान, 15 कस्टम कार्यालय के कर्मचारी और चार इमिग्रेशन कार्यालय के कर्मचारी शामिल हैं। लापता लोगों में 517 विदेशी नागरिक और विदेश में रहने वाले 127 नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह लोग नेपाल घूमने आए थे। रिपोर्ट में 73 लोगों के घायल होने की भी जानकारी दी गई है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत में इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।

कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला ये खबर भी पढ़े : कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

नेपाल पुलिस ने इससे पहले बताया कि सबसे अधिक 108 लोगों के शव , चितवन, पूर्वी नवलपरासी में 62, पश्चिमी नवलपरासी में 15 और धादिंग में 27, गोरखा में 20, नुवाकोट में 12, तनहूं में 9 और रसुवा में 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। विभिन्न अस्पतालों में 52 लोगों का इलाज चल रहा है। त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में 26, ट्रॉमा सेंटर में 20, वीर अस्पताल में दो, नर्भिक अस्पताल में दो, मनमोहन अस्पताल में एक और वीरेन्द्र सैनिक अस्पताल में एक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, खोज, बचाव और राहत कार्यों में कुल 13,295 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 7,250 नेपाल पुलिस के जवान, 4,200 नेपाल सेना के जवान और 1,845 आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल के जवान शामिल हैं। बचाव अभियान में 15 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इनमें छह नेपाल सेना के और नौ निजी क्षेत्र के हेलीकॉप्टर हैं।

एनडीआरआरएमए ने बताया कि हेलीकॉप्टर्स से 1,976 लोगों को बचाया जा चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खोज और बचाव, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, संचार, बिजली बहाली, सड़क नेटवर्क संचालन, राहत वितरण, अंतरराष्ट्रीय सहायता और सूचना प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए 12 आपातकालीन समन्वय टीमें तैनात की गई हैं। सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। देवीघाट में सड़क ठीक हो गई है। गल्ची-बिदुर-त्रिशूली और बैरेनी-मुगलिन में मशीनरी रास्ता तैयार करने में जुटी है।

नेपाल बुधवार सुबह रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के असर से जूझ रहा है। बाढ़ प्रभावित नुवाकोट का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है और समूचा सरकारी तंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहा है। शाह ने फेसबुक पर कहा, "स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण है। सभी सरकारी तंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। अभी हमारी पहली प्राथमिकता हर नागरिक की जान बचाना, लापता लोगों की खोज और बचाव करना, घायलों का इलाज करना और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाना है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि खोज और बचाव कार्यों के लिए नेपाल पुलिस, नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल के 13,295 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

नेपाल में रसुवागढ़ी सीमा से लगभग 18 किलोमीटर ऊपर तटीय इलाके में लेंडे नदी का बहाव रुक जाने से एक झील बन गई है। यह लगभग 0.11 वर्ग किलोमीटर में फैली है। इससे दोबारा बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल सरकार ने निचले तटीय इलाकों में सभी संबंधित पक्षों से जरूरी सावधानी बरतने और पूरी तरह सतर्क रहने का आग्रह किया है। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने नेपाल में त्रिशूली-I प्रोजेक्ट में काम कर रहे उन 63 भारतीय नागरिकों के नाम जारी किए हैं जिन्हें बाढ़ के बीच बचाया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक्स पर नाम साझा करते हुए कहा, "नेपाल में बचाए गए भारतीय नागरिकों के बारे में अपडेट।" जयसवाल ने कहा, "कृपया नेपाल में त्रिशूली-I प्रोजेक्ट में काम कर रहे उन 63 भारतीय नागरिकों के नाम देखें जिन्हें बचाया गया है।"

ये नाम तब जारी किए गए जब विदेश मंत्रालय ने रात 8 बजे के अपडेट में बताया कि त्रिशूली-I प्रोजेक्ट के 63 कर्मचारियों और तमिलनाडु के 21 लोगों को बचा लिया गया है। तमिलनाडु के ये 21 नागरिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए थे। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनकी लोकेशन का पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिशें जारी हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को रक्षा बंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके एक्स...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

धमतरी। हजारों किलोमीटर की लंबी मौसमी यात्रा कर प्रवासी पक्षी पैसिफिक गोल्डन प्लोवर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व पहुंचा है। दक्षिण उदंती...
छत्तीसगढ़ 
उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी...
उत्तर प्रदेश 
आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत