तिलक नगर मुस्कान हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद आरोपी जिम ट्रेनर इमरान गिरफ्तार

21 वर्षीय छात्रा और मॉडल की हत्या के बाद पुलिस ने की नाकाबंदी, ठिकाने बदलकर छिप रहा था आरोपी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की छात्रा और मॉडल मुस्कान की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इमरान, पुत्र जावेद के रूप में हुई है। पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में तीन गोलियां लगी हैं। 

मामले पर डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया, "तिलक नगर इलाके में मुस्कान नाम की लड़की की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान इमरान के रूप में हुई। पूरे जिले में नाकाबंदी की गई और उसे पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गईं। वह लगातार अपनी जगह बदल रहा था और अलग-अलग ठिकानों पर छिप रहा था। इंस्पेक्टर राजेश के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। करीब से देखने पर उसकी पहचान इमरान के रूप में हुई। जब टीम उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में तीन गोलियां लगीं।"

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा स्वाइन फ्लू की चपेट में, ICU में भर्ती ये खबर भी पढ़े : राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा स्वाइन फ्लू की चपेट में, ICU में भर्ती

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी को गोली लगने के बाद पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है।बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल मुस्कान की उसके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शक था कि इस वारदात में उसके जिम ट्रेनर का हाथ हो सकता है।बताया जा रहा है कि जब हमला हुआ, तब मुस्कान दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी। आरोपी इमरान घर में घुसा, उसने चाकू से मुस्कान पर हमला किया और मौके से फरार हो गया।मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी मदद के लिए उसके घर पहुंचे। उन्होंने मुस्कान को गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पाया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई थी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को रक्षा बंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके एक्स...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

धमतरी। हजारों किलोमीटर की लंबी मौसमी यात्रा कर प्रवासी पक्षी पैसिफिक गोल्डन प्लोवर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व पहुंचा है। दक्षिण उदंती...
छत्तीसगढ़ 
उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी...
उत्तर प्रदेश 
आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत